Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ब्लैक कॉफी के लिए कौन सा टाइम बेस्ट है इस वक्त भूलकर भी ना पिएं…
    समाचार

    ब्लैक कॉफी के लिए कौन सा टाइम बेस्ट है इस वक्त भूलकर भी ना पिएं…

    By Tv 36 HindustanMay 7, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– कॉफी हो या चाय, इसे पीने वालों की कमी नहीं है। अगर हम कॉफी को सही समय पर पिएं तो इसके फायदे भी गजब के हैं। अगर आप यही कॉफी गलत समय पर पी लें तो इसके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं। कई रिसर्च स्टडी में ये दावा किया गया है कि ब्लैक कॉफी पीने के कई फायदे हैं। लेकिन, कुछ लोग ब्लैक कॉफी को गलत समय पर पीते हैं इसलिए उनको लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम रिसर्च और एक्सपर्ट टिप्स के आधार पर ये जानेंगे कि हेल्थ के लिए फायदेमंद ब्लैक कॉफी को पीने का सही समय क्या है और ब्लैक कॉफी को कब नहीं पीना चाहिए?

    ब्लैक कॉफी पीने को लेकर हम निम्नलिखित बातों को यहां पर जानेंगे-
    ब्लैक कॉफी के लिए कौन सा टाइम बेस्ट है?
    ब्लैक कॉफी कब नहीं पीना चाहिए?
    खाली पेट ब्लैक कॉफी पीने के फायदे
    ब्लैक कॉफी बेनिफिट्स
    आप कब पीते हैं ब्लैक कॉफी?
    अगर आप ब्लैक कॉफी को सुबह, दोपहर या रात में कभी भी पी लेते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। अगर आप बिना सोचे समझे या किसी एक्सपर्ट से राय लिए ब्लैक कॉफी का सेवन करेंगे तो इससे लाभ की बजाय नुकसान हो सकता है। इसलिए आपको ब्लैक कॉफी पीने का सही समय जान लेना जरूरी है।
    ब्लैक कॉफी के लिए कौन सा टाइम बेस्ट है
    ब्लैक कॉफी को पीने का सही समय सुबह बताया जाता है। हालांकि, आपको तुरंत सुबह उठने के बाद किसी भी तरह के कॉफी को नहीं पीना चाहिए। कई हेल्थ वेबसाइट और एक्सपर्ट बताते हैं कि ब्लैक कॉफी को सुबह उठने के करीब 90 मिनट बाद ही कॉफी का सेवन करें। ये सलाह एक सामान्य व्यक्ति के लिए है। अगर आप वर्कआउट करते हैं तो आपको उसके पहले ब्लैक कॉफी ले सकते हैं।

    ब्लैक कॉफी कब नहीं पीना चाहिए?
    ब्लैक कॉफी को लेकर ये सलाह दी जाती है कि रात के समय या दोपहर 2 बजे के बाद ब्लैक कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है। इस कारण पीने वाला फौरन ऊर्जावान महसूस करता है। ऐसे में रात के समय लेना आपकी नींद को खराब कर सकता है। इसलिए सामान्य लोगों को रात में ब्लैक कॉफी नहीं पीना चाहिए।
    खाली पेट ब्लैक कॉफी पीने के फायदे
    ब्लैक कॉफी को खाली पेट पीने के फायदे हैं। इसे भोजन या ब्रेकफास्ट के तुरंत बाद सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप कुछ खाने के तुरंत बाद सेवन करते हैं तो इससे आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
    दिनभर में कितनी कप कॉफी पिएं?
    acc.org की जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति को दिनभर में 3 कप से अधिक कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि, अधिक कैफीन शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम कर सकता है। जान लें, कॉफी में एक हजार केमिकल कंपाउंड पाए जाते हैं। इनमें से कैफीन, पॉलिफेनल्स और टैनिन्स जैसे कुछ केमिकल कंपाउंड पोषक तत्वों के शरीर में अवशोषित होने की प्रक्रिया में बाधा डालने का काम कर सकते हैं। इसलिए अधिक कॉफी नुकसान पहुंचा सकती है।

    शुगर मरीजों के लिए फायदेमंद- ब्लैक कॉफी इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं। इस कारण काली कॉफी पीने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है।

    लिवर के लिए फायदेमंद ब्लैक कॉफी- ये लिवर से जुड़ी बीमारियों जैसे लिवर सिरोसिस और फैटी लिवर के खतरे को कम करने का भी काम करती है। साथ ही लिवर एंजाइम्स को भी सुधारने में काफी हद तक मददगार है।
    हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी- ब्लैक कॉफी ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखने में मददगार मानी जाती है। साथ ही ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करती है।
    तनाव को कम करती है ब्लैक कॉफी- काली कॉफी में मौजूद कैफीन दिमाग में डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे हैप्पी हार्मोन्स को बढ़ाने का काम करते हैं। इससे मूड अच्छा होता है।

    Post Views: 1,490

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयुवाओं को नौकरी और स्व-रोजगार के लिये मिलेगा फ्री कौशल प्रशिक्षण, ऐसे करें अप्लाई…
    Next Article आज का भविष्य-गुरूवार 8 मई इन राशियों पर बनेगी गुरू की कृपा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…

    February 18, 2026

    मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…
    • मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…
    • अब पहले बैटिंग करेगी भारत, प्लेइंग इलेवन में हुआ बड़ा बदलाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?