यूपी:- उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के पहले दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से वार्ता की. इस दौरान सीएम ने यूपी विधानसभा में 26 साल पुराना वाकया याद किया. सीएम ने कहा कि यही वो सदन है जहां पहले मारपीट होती थी।
सीएम ने कहा कि बीते साढ़े छः साल से हमारी सरकार चर्चा-परिचर्चा को आगे बढ़ाने में नई सफलता हासिल की है. पिछले 6.5 सालों में कार्यवाही जिस गरिमापूर्ण तरीके से लोकतंत्र की सच्ची भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए आगे बढ़ी है, वह लोगों के लिए कौतूहल और आश्चर्य का विषय बना हआ है. क्योंकि यह वो सदन था, जहां एक बार मारपीट भी हुई थी।
उन्होंने कहा कि सद की गरिमा सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को बनाए रखना है. सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं. सभी लोग पूरी तैयार के साथ सदन में मौजूद रहेंगे. मुझे भरोसा है कि विपक्षी दलों के नेता भी सदन की कार्यवाही को चलाने में योगदान देंगे।
