Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कौन होगा INDIA से पीएम कैंडिडेट? बैठक से पहले भूपेश बघेल ने दे दिया हिंट….
    समाचार

    कौन होगा INDIA से पीएम कैंडिडेट? बैठक से पहले भूपेश बघेल ने दे दिया हिंट….

    By Tv 36 HindustanAugust 26, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर

    केन्द्र सरकार के खिलाफ इस बार विपक्षी दलों ने गठबंधन किया है। गठबंधन का नाम INDIA दिया गया है। विपक्ष में पीएम को चेहरा कौन होगा। इसे लेकर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने विपक्षी एकता के गठबंधन में पीएम का चेहरा कौन होगा ये साफ कर दिया।

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस की अगली बैठक से से पहले कहा कि एक कांग्रेसी के रूप में वह चाहते है कि राहुल गांधी विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा हों।

    उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन बनने के बाद से भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह घबरा गई है। इंडिया की अगली बैठक 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में होने वाली है। विपक्षी एकता की दो बैठकें हो चुकी हैं। तीसरी बैठक मुंबई में प्रस्तावित है। प्रियंका गांधी को संसद में जाना चाहिए : बघेल का यह भी कहना था कि वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को संसद में देखना चाहते हैं।

    यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रियंका गांधी को संसद में देखना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, क्यों नहीं देखना चाहेंगे? वह लगातार सक्रिय रहती हैं। लोग उनसे लगातार प्रभावित रहते हैं। वह हमारी स्टार प्रचारक हैं। विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दलों के बीच कुछ राज्यों में मतभेद से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता ऐसे मुद्दों का समाधान करेंगे।

    पीएम मोदी के खिलाफ किसका चेहरा : उन्होंने कहा, आज सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि उन लोगों को सत्ता से बाहर किया जाए जो तानाशाही कर रहे हैं। बघेल ने कहा कि इंडिया के गठन से राजग में घबराहट शुरू हो गई है। उनका कहना था, प्रधानमंत्री और भाजपा के कई नेताओं ने जो बयान दिए हैं, उनसे साफ है कि वे घबराए हुए हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती देंगे।

    राहुल की लोकप्रियता से डरी कांग्रेस : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा, राहुल जी जो पहले थे, वही आज हैं। जनता ने अब जाना है। सबसे बड़ी बात है कि राहुल गांधी की लोकप्रियता से भाजपा बहुत घबराई हुई है। इसीलिए उनकी सदस्यता रद्द करवाई, बंगला खाली कराया। घबराहट बहुत ज्यादा है। उन्होंने यह भी कहा, कांग्रेसी होने के नाते मैं कहूंगा कि राहुल जी प्रधानमंत्री पद का चेहरा हों।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleBCCI ने लिया बड़ा फैसला,रोजर बिन्नी और राजीव शुक्ला जाएंगे पाकिस्तान…
    Next Article एकलव्य विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रक्रिया 28 अगस्त से 6 सितम्बर तक….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम ने की बहरीन पर ईरानी हमलों की निंदा, सऊदी अरब के क्राउन को भी मिलाया फोन…

    March 2, 2026

    2 मार्च को जलेगी होलिका, लेकिन इस दिन मनायी जाएगी होली, जानें कन्फर्म तारीख…

    March 2, 2026

    प्रेस क्लब परिसर में सजी होली की रंगीन महफिल रंगोत्सव 2026 और महामूर्ख सम्मेलन में शामिल हुए सीएम…

    March 2, 2026

    अगर दोस्त या रिश्तेदार मांग रहे हैं उधार पैसा और रिश्ता दोनों बचाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीका…

    March 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम ने की बहरीन पर ईरानी हमलों की निंदा, सऊदी अरब के क्राउन को भी मिलाया फोन…
    • 2 मार्च को जलेगी होलिका, लेकिन इस दिन मनायी जाएगी होली, जानें कन्फर्म तारीख…
    • प्रेस क्लब परिसर में सजी होली की रंगीन महफिल रंगोत्सव 2026 और महामूर्ख सम्मेलन में शामिल हुए सीएम…
    • अगर दोस्त या रिश्तेदार मांग रहे हैं उधार पैसा और रिश्ता दोनों बचाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीका…
    • मुख्यमंत्री साय से राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने की सौजन्य भेंट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?