Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कौन बनेगा दिल्ली का ‘किंग’, जानिए 4 नए एग्जिट पोल किस ओर कर रहे इशारा…
    समाचार

    कौन बनेगा दिल्ली का ‘किंग’, जानिए 4 नए एग्जिट पोल किस ओर कर रहे इशारा…

    By Tv 36 HindustanFebruary 7, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली::– दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गणना शनिवार को होने हैं. इससे पहले कई एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए जा रहे हैं. अधिकतर एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत के दावे किए जा रहे हैं. पिछले 10 साल से सत्ता में रही आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ सकता है. एग्जिट पोल के आंकड़ों में कांग्रेस के प्रदर्शन में भी सुधार की संभावना जतायी गयी है. एग्जिट पोल के दावों के बाद वोटों की गिनती से पहले एग्जिट पोल ने सस्पेंस बढ़ा दिया है.

    सर्वे में कौन आगे?
    टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली की 70 सीटों में से बीजेपी को 51 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है. आम आदमी पार्टी को 19 सीटें मिल सकती है. टुडेज चाणक्य ने बीजेपी को 49 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया है. वहीं आम आदमी पार्टी को 41 प्रतिशत और अन्य के खाते में 10 प्रतिशत वोट जाने की बात कही है.

    Axis MY INDIA के सर्वे में भी बीजेपी को बहुमत
    एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को 45-55 सीटें और AAP को 15-25 सीटें मिलने की संभवना जतायी गयी है. कांग्रेस के खाते में 0-1 सीटें जा सकती है. BJP को AAP से 6% ज्यादा वोट मिलने का अनुमान जताया गया है.

    CNX एग्जिट पोल में बीजेपी को 49-61 सीटें
    CNX एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के बड़ी जीत के दावे किए गए हैं. एनडीए गठबंधन को 49-61 सीटें. आम आदमी पार्टी को 10-19 सीटें कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

    डीवी रिसर्च के सर्वे में बीजेपी को 36-44 सीटें
    डीवी रिसर्च के सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को 36-44 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. आम आदमी पार्टी को 26 से 34 सीटें मिलने की बात कही गयी है. वहीं कांग्रेस के एक बार फिर कोई सीट मिलता हुआ नहीं दिख रहा है.

    मैट्रिज ने दिल्ली में AAP के लिए 32-37 सीटें, BJP के लिए 35-40 सीटें और कांग्रेस के लिए 0-1 सीटों का अनुमान जताया है.पीपुल्स इनसाइट ने अपने एग्जिट पोल्स में AAP को 25-29 सीटें, BJP को 40-40 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीटें देने का अनुमान जताया है.JVC पोल्स ने AAP को 22-31, BJP को 39-45 और कांग्रेस को 0 से 2 सीटों का अनुमान दिया है.पीपुल्स पल्स ने अपने एग्जिट पोल्स में AAP को 10-19, BJP को 51-60 और कांग्रेस को 0 सीटें दी हैं.P मार्क के एग्जिट पोल्स में AAP को 21-31, BJP को 39-49 और कांग्रेस के लिए 0-1 सीटों का अनुमान जताया है.चाणक्या स्ट्रैटजीज ने AAP को 25-28, BJP को 39-44 और कांग्रेस को 2-3 सीटें दी हैं.पोल डायरी ने अपने एग्जिट पोल में AAP को 18-25, BJP को 42-50 और कांग्रेस को 0 से 2 सीटें दी हैं.डीवी रिसर्च ने AAP 26-34 और BJP को 36-44 सीटों का अनुमान दिया है. कांग्रेस के लिए जीरो सीट का अनुमान है. माइंडस ब्रिंक के एग्जिट पोल्स में AAP को 44-49, BJP को 21 से 25 सीटों का अनुमान जताया गया है. इस एग्जिट पोल में कांग्रेस के लिए 0-1 सीट का अनुमान है.वीप्रिसाइड ने अपने एग्जिट पोल में AAP को 46 से 52, BJP को 18 से 23 और कांग्रेस को 0-1 सीटें दी हैं.

    पिछले 3 चुनावों में 2 बार एग्जिट पोल के अनुमान हुए हैं गलत
    2013 में आम आदमी पार्टी की शुरुआत के बाद से एग्जिट पोल और सर्वे अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी की पहुंच को भांपने में फेल रहे हैं. 2013 में एग्जिट पोल ने दिल्ली में हंग असेंबली का अनुमान जताया था, जो बिल्कुल सही साबित हुए थे. फिर 2015 और 2020 के चुनाव में तमाम एग्जिट पोल ने AAP और BJP के बीच बहुत करीबी मुकाबले की भविष्यवाणी की थी. लेकिन इन दोनों चुनावों में AAP ने जबदस्त बहुमत हासिल किया था

    Post Views: 3,075

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएक्शन मोड में मोदी सरकार 1 करोड़ वर्कर्स के पेंशन का होगा ये जोरदार इतंजाम…
    Next Article कंपनी Zomato ने बदला अपना नाम, जानिए ये वजह…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?