Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत में कौन संभालेगा भाजपा,किसे मिलेगी जेपी नड्डा की कुर्सी, कब होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला, जानिए…
    News

    भारत में कौन संभालेगा भाजपा,किसे मिलेगी जेपी नड्डा की कुर्सी, कब होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला, जानिए…

    By Tv 36 HindustanFebruary 14, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- देश में भारतीय जनता पार्टी को कौन संभालेगा? BJP का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? सियासी गलियारों में गूंज रहे इस सवाल का जवाब होली तक मिल जाएगी। फरवरी के आखिरी तक 18 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम घोषित होगा। मार्च के पहले हफ्ते तक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 14 मार्च तक नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है। जानिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए किन नेताओं के नाम सुर्खियां बटोर रहे…। 

    इनके नाम बटोर रहे सुर्खियां 

    भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत की मंजूरी से होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में कई नाम सुर्खियां बटोर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम सियासी गलियारों में सुर्खियां बटोर रहा है। 

    इन तीन नेताओं की प्रबल संभावना 
    भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, विनोद तावड़े, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव में से किसी एक की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की प्रबल संभावना है।  धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव का नाम पिछले संगठनात्मक चुनावों में भी चर्चा में थे, लेकिन आखिर में जेपी नड्डा को भाजपा की कमान सौंपी गई। भूपेंद्र यादव राजस्थान से हैं। धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा से हैं। विनोद तावड़े महाराष्ट्र से हैं। तीनों ही नेताओं को अमित शाह का करीबी माना जाता है। 
    ये नेता रहे चुके राष्ट्रीय अध्यक्ष 
    पार्टी के संविधान मुताबिक, जो 15 साल से पार्टी का सदस्य हो, उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। 2010 से 2013 तक संगठन की कमान नितिन गडकरी के पास थी। राजनाथ सिंह 2005 से 2009 तक और फिर 2013 से 14 तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। 2014 से 2020 तक अमित शाह ने बीजेपी की कमान संभाली।

    3 साल होता है अध्यक्ष का कार्यकाल

    भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल होता है। जेपी नड्‌डा का कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म हुआ था। पिछले साल लोकसभा चुनाव के लिए जून तक उनके कार्यकाल को 6 महीने का विस्तार दिया था। नड्‌डा अभी केंद्रीय मंत्री भी हैं। भाजपा संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कोई व्यक्ति लगातार दो टर्म के लिए चुना जा सकता है। इस हिसाब से नड्‌डा तकनीकी रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की योग्यता रखते हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि उन्होंने दोबारा अध्यक्ष बनने की जगह किसी नए व्यक्ति को यह जिम्मेदारी देने की बात कही है।

    जानिए कैसे होता है अध्यक्ष का चयन 

    भाजपा संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी कराया जा सकता है जब देश के आधे राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव हो जाएं। फरवरी के आखिरी तक 18 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी होते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होगा। भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध होता है। एक ही व्यक्ति नामांकन करता है। बिना वोटिंग अध्यक्ष चुन लिया जाता है। इस बार भी यही परंपरा रहने की उम्मीद है। 

    Post Views: 1,500

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदिल्ली का सीएम बनने के लिए दौड़ जारी, एक नाम सबको चौंका रहा, ज्योतिष भी बोले- इनके सितारे प्रबल…
    Next Article Co-operative bank पर RBI की सख्ती, बैंक पर लगाया बैन, ग्राहकों में मचा हड़कंप; सवाल- क्या पैसे डूब जाएंगे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?