Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गहलोत-पायलट और डोटासरा क्यों है सुर्खियों में, जानें कांग्रेस में किसके सिर पर बंधेगा जीत का सेहरा…
    समाचार

    गहलोत-पायलट और डोटासरा क्यों है सुर्खियों में, जानें कांग्रेस में किसके सिर पर बंधेगा जीत का सेहरा…

    By Tv 36 HindustanJune 3, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- राजनैतिक दलों के लिए आज की रात बैचेनी पैदा करने वाली मानी गई हैं। कांग्रेस, बीजेपी समेत राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ी हुई है। इस बीच राजस्थान में एग्जिट पोल के आंकड़ों ने कांग्रेस में जोश भर दिया हैं। एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार आधा दर्जन सीटों पर कांग्रेस की जीत की संभावनाएं जताई है। ऐसे में सियासी गलियारों एक चर्चा फिर से तेज हो गई है कि लगातार दो बार से क्लीन स्वीप का कड़ा घूंट पी रही कांग्रेस अगर अपना खाता खोलती हैं, तो कांग्रेस के किस नेता पर विजय का सेहरा सजेगा? इसको लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई हैं। राजनीतिक जानकार भी अपनी अपनी व्याख्या कर रहे हैं। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है इस जीत के लिए अशोक गहलोत, सचिन पायलट या गोविंद सिंह डोटासरा को जीत का श्रेय दिया जाएगा? इसको लेकर सियासी बहस शुरू हो गई हैं।

    एग्जिट पोल के आंकड़ों के बाद कांग्रेस काफी उत्साहित है। एआईसीसी की बैठक में गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़ा दावा किया है कि राजस्थान में कांग्रेस 12 से 13 सीटें जीत रही है। हालांकि यह अलग बात हैं कि कल चुनाव परिणाम में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलती है, लेकिन यदि एग्जिट पोल के आंकड़े सही साबित हुए, तो अब सवाल उठता है कि पिछले दो लोकसभा चुनाव में जीत के लिए तरस रही कांग्रेस को इस बार मिली सफलता के लिए किस कांग्रेसी नेता के सिर पर जीत का सेहरा बांधा जाएगा? इसमें तीन प्रमुख नाम है, इनमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा है। राजनीतिक जानकार तीनों ही नेताओं को लेकर लोकसभा चुनाव में उनकी क्या भूमिका रही, इसको ध्यान में रखते हुए अपने-आप ने कयास लगा रहें हैं।

    एग्जिट पोल के आंकड़ों में 5 से 7 सीटों पर कांग्रेस के जीतने की संभावना बताई गई हैं। इनमें अधिकांश सीटों पर सचिन पायलट का पूरा दबदबा रहा हैं। सचिन पायलट ने यहां पर जमकर पसीना बहाया हैं। इन सीटों में राजस्थान की धौलपुर करौली, टोंक सवाई माधोपुर, दौसा, झुन्झनू, भरतपुर सीटें शामिल है, जहां पर खुद सचिन पायलट ने प्रचार प्रसार की कमान संभाली हैं। इन सीटों पर जीत का उल्लेख खुद डोटासरा ने भी एआईसीसी की बैठक में पार्टी हाईकमान के समक्ष किया है। ऐसी स्थिति में माना जा रहा है कि यदि इन सीटों पर कांग्रेस को जीत मिलती है, तो इसका पूरा श्रेय सचिन पायलट के खाते में जाएगा। इसके अलावा जयपुर ग्रामीण, अलवर लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस को अच्छी फाइट में बताया गया है। जहां भी सचिन पायलट के समर्थक उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में हैं, जिनके लिए पायलट ने कैम्पेन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पायलट ने इस चुनाव प्रचार में राजस्थान में 28 चुनावी सभाओं को संबोधित किया है।

    इस लोकसभा चुनाव में पायलट की तरह पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी काफी एक्टिव मोड में रहे। इस दौरान चुनाव प्रचार में डोटासरा ने बीजेपी पर काफी अटैक मोड में हमला किया। चुनावी सभा में उनके मारवाड़ी लहजे के फटकारें जमकर सुर्खियों में रहें हैं। यही नहीं सभाओं में मतदाताओं को रिझाने के लिए डोटासरा ने अपनी पहचान बन चुके ‘तेजल सुपर डुपर’ गाने पर जमकर ठुमके भी लगाए। बाड़मेर लोकसभा सीट पर उनका ‘गमछा डांस’ भी काफी सुर्खियों में रहा। डोटासरा ने भी चुनाव प्रचार के दौरान काफी पसीना बहाया है। आंकड़ों के अनुसार डोटासरा ने राजस्थान में सर्वाधिक 44 चुनावी सभाओं को संबोधित किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद डोटासरा का भी कद बढ़ सकता है।

    इस लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी चुनावी सभाओ में जमकर जुटे रहे। उन्होंने भी प्रचार के दौरान काफी पसीना बहाया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आंकड़ों के अनुसार अशोक गहलोत ने 53 चुनावी सभाओं को संबोधित किया। हालांकि उनका अधिकांश समय अपने बेटे वैभव गहलोत के लिए जालौर सिरोही लोकसभा में भी रहा। इसकी वजह इस बार जालौर लोकसभा सीट को लेकर गहलोत की प्रतिष्ठा दांव पर है। गहलोत के बेटे वैभव इस चुनाव में अपनी राजनीतिक भूमिका तलाश रहे हैं

    Post Views: 415

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसोमवार की यही रात अंतिम यही रात भारी,अब लोकसभा चुनाव रिजल्‍ट की है बारी जानिए यहां और ऐसे देख पाएंगे…
    Next Article वक्त पर संभलने के लिए इन बातों पर दें ध्यान, दीमक की तरह खोखला कर देगा एकतरफा इश्क…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    महा-मुकाबला’100 सीटों पर कांग्रेस का दांव, क्या गौरव गोगोई का ‘प्लान-6’ हिला पाएगा हिमंत का किला…

    March 22, 2026

    राम नवमी पर अयोध्या जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, यात्रा के दौरान नहीं होगी आपको परेशानी…

    March 22, 2026

    कांग्रेस और BJP के बीच है कोई गुप्त समझौता केजरीवाल का नाम लेकर CM ने घेरा, राजनीति में भूचाल…

    March 22, 2026

    बाल मैत्री पहल से आंगनबाड़ी से विद्यालय तक बच्चों का सफर हुआ आसान…

    March 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • महा-मुकाबला’100 सीटों पर कांग्रेस का दांव, क्या गौरव गोगोई का ‘प्लान-6’ हिला पाएगा हिमंत का किला…
    • राम नवमी पर अयोध्या जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, यात्रा के दौरान नहीं होगी आपको परेशानी…
    • कांग्रेस और BJP के बीच है कोई गुप्त समझौता केजरीवाल का नाम लेकर CM ने घेरा, राजनीति में भूचाल…
    • बाल मैत्री पहल से आंगनबाड़ी से विद्यालय तक बच्चों का सफर हुआ आसान…
    • इस बदलते मौसम में सता रहा है सर्दी-जुकाम तो इन 5 आसान घरेलू नुस्खों से खुद को रखें फिट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?