Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » औरंगजेब की कब्र खुली और कच्ची क्यों… मकबरे और मजार के निर्माण पर क्या कहता है इस्लाम,जाने…
    News

    औरंगजेब की कब्र खुली और कच्ची क्यों… मकबरे और मजार के निर्माण पर क्या कहता है इस्लाम,जाने…

    By Tv 36 HindustanMarch 20, 2025No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- छावा फिल्म को रिलीज हुए डेढ़ महीने बीत चुके हैं, लेकिन उसे लेकर चर्चाओं का बाजार में ऐसी आग लगी है कि अब आदमी इसके धुएं पर बैठकर उसी जमाने में पहुंच जाना चाहता है. जितनी बात मराठा छत्रपति संभाजी महाराज की हो रही है तो चर्चाओं में मुगल बादशाह रहा औरंगजेब भी कम नहीं याद किया जा रहा है, बल्कि आलम तो ये है कि जो सवाल पहले उसकी शख्सियत पर था, वह सवाल अब कुछ यूं बदल गया है कि उस जैसी सख्शियत वाले शख्स की कब्र क्यों होनी चाहिए? 

    लिहाजा, कोई कब्र हटाने की मांग कर रहा है तो कोई कब्र वाली जगह ही खत्म कर देने की मांग पर अड़ा है. कुल मिलाकर 350 साल पहले के इस मुगलिया बादशाह के खिलाफ गुस्सा उबाल पर है और इसी गुस्से में दोनों तरफ से बयानबाजी जारी है. कब्र को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो इसी बहाने ये जानते हैं कि मुगलिया सल्तनत के शहंशाह रहे औरंगजेब की कब्र कहां है, कैसी है और इसके साथ ही इस्लाम में कब्र कैसी होनी चाहिए, इसको लेकर क्या कहा गया है. 

    सबसे पहले जानते हैं कि कहां है औरंगजेब की कब्र

    औरंगजेब की कब्र अभी के संभाजी नगर के ही खुल्दाबाद में मौजूद है. औरंगजेब की कब्र वाली जगह यानी दो गज जमीन कच्ची है और कब्र के बीचों-बीच एक सब्जे का पौधा लगा हुआ है. मुगल शासक औरंगजेब ने अपनी वसीयत में अपने बेटे आजम शाह से कहा था कि जब उसकी मौत हो तो खुल्दाबाद में उसकी मिट्टी की कच्ची कब्र बनाई जाए और कब्र पर सिर्फ सफेद चादर चढ़ाई जाए. इस बारे में इतिहासकार खालिद अहमद का कहना है कि पहले मिट्टी की कच्ची कब्रें होती थीं, जिन पर हरे रंग के छोटे-छोटे पौधे लगाए जाते थे और कब्र या मजार पर फूल चढ़ाए जाते थे.

    तब से लेकर अब तक मिट्टी की कई सारी कब्रों पर पौधे लगाए जाते हैं. कई मजारें ऐसी भी होती हैं जिनके आसपास झाड़ लगाए जाते हैं.
    औरंगजेब की कब्र पर भी एक छोटा पौधा लगा हुआ है जो हर कुछ महीनों के बाद बदल दिया जाता है. छह पीढ़ियों से औरंगजेब की कब्र की देखभाल करने वाले अफरोज अहमद का कहना है कि औरंगजेब ने अपने बेटे आजम शाह को वसीयत की थी कि उसकी कब्र उसके उस्ताद सूफी संत हजरत जैनुद्दीन शिराज़ी की दरगाह परिसर, खुल्दाबाद में कच्ची मिट्टी की बनाई जाए.

    बारिश में भीग जाती है औरंगजेब की कब्र

    उन्होंने बताया कि औरंगजेब का कहना था कि उसकी कब्र पर किसी भी किस्म का गुम्मद या कोई इमारत न बनाई जाए. जैसी गरीबों की कब्र होती है, वैसी ही बनाई जाए… खुले आसमान के नीचे और कच्ची. आज भी उसकी कच्ची कब्र खुले आसमान के नीचे मौजूद है. यही वजह है कि बरसात के महीने में औरंगजेब की कब्र भीग जाती है.

    लार्ड कर्जन के कहने पर निजाम ने करवाया सुंदरीकरण

    जिस वक्त हिंदुस्तान में अंग्रेज राज कर रहे थे, उस समय लार्ड कर्जन ने निजाम से कहा था कि ‘औरंगजेब इतने बड़े बादशाह थे और उनकी कब्र मिट्टी की बनी हुई है’. इसके बाद निजाम ने औरंगजेब की कब्र पर सफेद मार्बल लगवाया और फर्श बनवाई. इतिहासकारों के मुताबिक, औरंगजेब ने कहा था कि उसकी कब्र पर किसी भी तरह का आलीशान या रेशम या मखमल का कपड़ा नहीं होना चाहिए. सिर्फ सफेद कपड़ा ढका होना चाहिए. आज भी औरंगजेब की कब्र सफेद कपड़े से ढकी हुई है.

    कब्र पर सब्जे का पौधा क्यों

    औरंगजेब की कब्र के ठीक बीच में एक छोटा सा सब्जे का पौधा लगा हुआ है, जिसकी ऊंचाई एक से डेढ़ फीट है. औरंगजेब की कब्र पर देखभाल करने वाले अफरोज अहमद का कहना है कि वह हर 2 से 3 महीने में कब्र पर सब्जे के पौधे को बदलते रहते हैं, क्योंकि अगर पौधा बढ़ जाएगा तो कब्र को नुकसान पहुंच सकता है. 

    कैसी होनी चाहिए कब्र

    अब आते हैं इस सवाल पर कि कब्र कैसी होनी चाहिए? कब्र इंसान के जीवन का अंतिम पड़ाव है. इस्लाम में कब्र और दफन की प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशानिर्देश दिए गए हैं, जिन्हें शरीयत में बताया गया है. ‘औरंगजेब’ और ‘ताज महल या ममी महल’ जैसी किताब के लेखक और वरिष्ठ पत्रकार रहे अफसर अहमद इस बारे में बहुत ही विस्तार से बताते हैं. 

    वह कहते हैं कि इस्लाम में कब्र को लेकर सबसे जरूरी बात कही गई है, वह है कब्र का खुला या कच्चा होना. इस्लाम में खुली हुई कब्र ही सही बताई गई है. ऐसी कब्र जिसमें बारिश की नमी और गीलापन हो. ऐसी कब्र विनम्रता और सादगी की मिसाल मानी जाती हैं. खुली कब्र का मतलब है कि वह मिट्टी से ढकी होती है, लेकिन उस पर कोई पक्का ढांचा या छत नहीं होती. इससे प्राकृतिक तत्व जैसे सूरज की रोशनी और बारिश का पानी सीधे कब्र तक पहुंचता है.

    वह कहते हैं कि मुगल बादशाह औरंगजेब और बाबर की कब्रें खुली हुई हैं. बाबर की कब्र, जो अब अफगानिस्तान में मौजूद है, ऐसी ही है, जहां सीधी रोशनी आती है. सादगी और विनम्रता वह मूल भाव हैं, जो इस्लाम की शिक्षा से आते हैं. 

    फिर क्यों बहुत सी कब्रें आलीशान इमारतों वाली हैं

    अफसर अहमद एक और बात कहते हैं कि खुली कब्र को बेहतर माना जाता है, लेकिन ढकी हुई कब्रों को पूरी तरह गैर-इस्लामिक नहीं कहा जा सकता. यह बेहतर और कम बेहतर की बात है. इतिहास में कई सूफी संतों और चिश्ती परंपरा के लोगों की कब्रें ढकी हुई ही बनाई गई थीं. इन पर मकबरे भी बनाए गए. बाद में यही प्रथा बादशाहों के दफन के लिए भी शुमार होने लगी. दिल्ली में हुमायूं का मकबरा और आगरा में ताजमहल जैसी खूबसूरत इमारतें इसकी मिसाल हैं. हालांकि, यह प्रथा इस्लाम की मूल सादगी वाली शिक्षा से अलग है. 

    इसी तरह एक सवाल उठता है कि, क्या किसी दफन की गई कब्र को दूसरी जगह ले जाया जा सकता है? अफसर अहमद इस पर बताते हैं कि ऐसा किया जा सकता है. इसे इस्लाम में “अमानती दफन” कहा जाता है. अमानती दफन का मतलब है कि मृतक को अस्थायी तौर पर एक जगह दफन किया जाए और बाद में उसे स्थायी स्थान पर ट्रांसफर कर दिया जाए. मुगल काल में यह प्रथा आम थी. 

    इस मामले में एक बार फिर मुगलिया सल्तनत के फाउंडर बाबर का ही नाम आता है. असल में बाबर को पहले आगरा के राम बाग में कई महीनों तक अमानती तौर पर दफन किया गया था, बाद में उनकी कब्र को अफगानिस्तान के काबुल ले जाया गया.

    Post Views: 1,320

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयूपी के 20 जिलों में अखिलेश यादव बदलेंगे जिलाध्यक्ष, इन लोगों को सपा से बाहर का रास्ता दिखाएंगे चीफ…
    Next Article 2027 के चुनाव में सपा और बीजेपी की कितनी सीटें आएंगी, केशव प्रसाद मौर्य के इस दावे ने उड़ाई अखिलेश की नींद…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…

    February 28, 2026

    आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…

    February 28, 2026

    पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…

    February 28, 2026

    बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…
    • आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…
    • पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…
    • बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव
    • आज का स्पेशल राशिफल नौकरी, पैसा और प्यार किसे मिलेगा फायदा, किसे झटका जानिए 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?