नई दिल्ली : समय के साथ महिलाओं की लाइफस्टाइल में कई बदलाव आए हैं। जीवनशैली में बदलाव की वजह से महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। घर और ऑफिस के काम का प्रेशर महिला के स्वास्थ्य को खराब करने का मुख्य कारण होता है। वहीं, जंक फूड इन समस्याओं को बढ़ाने का काम करता है। लाइफस्टाइल में बदलाव की वजह से महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जीवनशैली में बदलाव की वजह से महिलाओं को समय से पहले ही मेनोपॉज की समस्या हो सकती है। सीनियर गाइनाक्लॉजिस्ट डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि महिलाओं को समय से पहले पीरियड्स न आने के क्या कारण हो सकते हैं। साथ ही, इस समस्या को कैसे दूर किया जा सकता है।
उम्र से पहले क्यों बंद हो जाते हैं पीरियड्स –
समय से पहले मेनोपॉज होने के कई कारण हो सकते हैं। इसमें कैंसर का इलाज, कैंसर की सर्जरी, आदि कुछ समस्याओं को शामिल किया जा सकता है। लेकिन, कई बार इसके कारणों को समझ पाना मुश्किल होता है। महिलाओं के ओवुलेशन को नुकसान पहुंचाने और एस्ट्रोजन बनने में बाधा करने वाले कारक मेनोपॉज का कारण बन सकते हैं। इसमें आगे बताई गई स्थितियों को शामिल किया जा सकता है।
उम्र से पहले पीरियड बंद होने से कैसे करें बचाव –
डाइट में बदलाव करें। अपनी डाइट में पौष्टिक और हेल्दी आहार का सेवन करें। डाइट में कैल्शियम और विटामिन डी आदि चीजों को शामिल करें। मेनोपॉज के बाद ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या का जोखिम बढ़ जाता है।
नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। इससे मेनोपॉज के बाद बढ़ते वजन की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। एक्सरसाइज से आप अन्य बीमारियों से खुद का बचाव कर सकती हैं।
शराब और कैफीन का सेवन सीमित करें। ज्यादा शराब पीने से महिलाओं को प्रजनन से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे महिलाओं के अंगों पर दबाव उत्पन्न नहीं होता है। साथ ही, किसी भी तरह की समस्या से बचाव होता है।
महिलाओं को मेनोपॉज की समस्या से बचने के लिए लाइफस्टाइल और डाइट में आवश्यक बदलाव करने चाहिए। साथ ही, समय-समय पर डॉक्टर से मिलकर डाइट और चेकअप कराना चाहिए। इससे फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं का इलाज समय पर किया जा सकता है। साथ ही, रोगों को दूर करने के लिए आप योग व एक्सरसाइज नियमित रूप से करें। इससे प्रजनन अंगों तक सभी पोषण पहुंच पाते हैं और प्रजनन स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
