Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आखिर शरीर पर क्यों पड़ जाते हैं लाल रंग के चकत्ते, स्किन के डॉक्टर से जानें ऐसा होने पर सबसे पहले क्या करें…
    समाचार

    आखिर शरीर पर क्यों पड़ जाते हैं लाल रंग के चकत्ते, स्किन के डॉक्टर से जानें ऐसा होने पर सबसे पहले क्या करें…

    By Tv 36 HindustanAugust 7, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– कई लोग त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते निकलने से परेशान रहते हैं. इसके साथ ही इनमें हल्की जलन या खुजली का एहसास भी परेशान करता है. कई बार ये समस्या कुछ ही देर में ठीक हो जाती, तो कभी व्यक्ति को लंबे समय तक इससे जूझना पड़ता है. अब, अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. आइए स्किन एक्सपर्ट से जानते हैं ये समस्या क्यों होती है, ऐसा होने पर तुरंत क्या करना चाहिए और इससे जल्दी राहत कैसे पाई जा सकती है.

    क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
    मामले को लेकर खास बातचीत के दौरान कैलाश हॉस्पिटल, नोएडा की डर्मेटोलॉजिस्ट अनामिका शर्मा ने बताया, ‘त्वचा शरीर का सबसे बड़ा अंग है. इसमें कोई भी बदलाव हमारे स्वास्थ्य के बारे में इशारा करता है. इसलिए समय पर पहचान और इलाज बेहद जरूरी है.’

    चकत्ते होने के मुख्य कारण
    एलर्जी रिएक्शन

    डॉक्टर बताती हैं, कई लोगों को खाने की कुछ चीजों, दवाइयों, पालतू जानवरों, धूल या कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स से एलर्जी होती है, जिससे चकत्ते बन जाते हैं.

    संक्रमण
    बैक्टीरियल या वायरल इंफेक्शन के कारण चकत्ते हो सकते हैं.

    दवा का रिएक्शन
    कुछ एंटीबायोटिक्स या दर्द की दवाएं त्वचा पर दाने ला सकती हैं.

    त्वचा रोग
    जैसे एक्जिमा, सोरायसिस या एलर्जिक डर्मेटाइटिस के कारण ऐसा हो सकता है.

    कीड़े के काटने से
    इन सब से अलग किसी कीड़े के काटने पर भी इस तरह की परेशानी हो सकती है.

    चकत्ते आने पर क्या करें?
    इसके लिए स्किन एक्सपर्ट सबसे पहले त्वचा को हल्के साबुन और ठंडे पानी से धोने की सलाह देती हैं.
    खुजली या जलन पर डॉक्टर द्वारा सुझाई गई एंटी-एलर्जिक क्रीम या लोशन लगाएं.
    ढीले, सूती कपड़े पहनें और गरम, तंग कपड़ों से बचें.
    अगर नई दवा या खाना खाने के बाद चकत्ते आए हों, तो तुरंत डॉक्टर को बताएं.
    इन सब से अलग कोई भी घरेलू नुस्खे अपनाने से पहले विशेषज्ञ की राय लें.
    कब है डॉक्टर से मिलना जरूरी?
    डर्मेटोलॉजिस्ट अनामिका शर्मा बताती हैं, अगर चकत्ते 2-3 दिन में ठीक न हों तो तुरंत एक्सपर्ट से सलाह लें. इससे अलग-
    तेज खुजली, सूजन, बुखार या सांस लेने में दिक्कत हो
    चकत्तों में पस आ रहा हो या तेजी से पूरे शरीर में फैल रहे हों
    बार-बार होने लगें या पहले से ज्यादा गंभीर हों, तो भी एक्सपर्ट को दिखाना जरूरी है.
    डॉक्टर अनामिका शर्मा बताती हैं, त्वचा की किसी भी समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए. बार-बार या लंबे समय तक चकत्ते बने रहना किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. समय पर जांच और इलाज से न सिर्फ परेशानी कम होती है, बल्कि बड़े खतरे से भी बचा जा सकता है.

    Post Views: 1,120

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकंपनी ने लाया यूजर्स के लिए धमाका ऑफर₹699 में पूरे 1 साल के लिए 5G इंटरनेट के साथ कॉलिंग भी…
    Next Article रक्षा बंधन पर्व पर बहनों को रोडवेज की तरफ से खास तोहफा, इतने दिन रहेगी फ्री यात्रा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…

    February 17, 2026

    बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…

    February 17, 2026

    आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…

    February 17, 2026

    तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?