नई दिल्ली:– काफी सारी महिलाओं को पथरी की समस्या हो जाती है। जिससे कई तरह की असुविधा का सामना करना पड़ता है। गालब्लैडर लिवर के नीचे छोटा सा ऑर्गन होता है जो डाइजेशन में खास भूमिका निभाता है। गालब्लैडर को पित्ताशय भी कहते हैं जो बाइल एसिड को रिलीज करने और स्टोर करने का काम करता है। इस एसिड लिक्विड से लिवर फैट को डाइजेस्ट करने और अब्जॉर्ब करने का काम करता है। लेकिन जब बाइल के कंपोनेंट्स कोलेस्ट्रॉल और बिलिरुबिन इंबैलेंस हो जाते हैं तो सॉलिड में बदल जाते हैं और ये गालब्लैडर में स्टोन डेवलप करने लगते हैं। आमतौर पर महिलाओं को गालब्लैडर में पथरी की शिकायत ज्यादा सुनने को मिलती है। जिसके लिए कुछ खास कारण जिम्मेदार होते हैं।
प्रेग्नेंसी
महिलाओं में प्रेग्नेंसी के दौरान काफी सारे हार्मोंस में बदलाव होता है। जिसकी वजह से काफी सारी महिलाओं को पथरी की शिकायत हो जाती है। वहीं प्रेग्नेंसी की वजह से पैनक्रियाज और गाल ब्लैडर में सूजन और इफेक्शन भी होने का खतरा रहता है।
मोटापा
मोटापे की वजह से गालब्लैडर में स्टोन का खतरा महिलाओं और पुरुषों को दोनों को बराबर रहता है। हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल मोटापे की वजह होता है। जिससे इंसान की फिजिकल एक्टीविटी कम हो जाती है और गालब्लैडर में स्टोन हो जाता है।
लगातार वेट लॉस
अगर कोई महिलाएं लगातार क्रैश डाइट पर रहकर वजन घटाती है। या फिर सर्जिकल ट्रीटमेंट के जरिए वेट लॉस करती है, तो उसमे गालब्लैडर में स्टोन होने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है। इसका कारण है कि तेजी से वजन घटाने के लिए लिवर को पित्त में ज्यादा एलडीएल कोलेस्ट्ऱॉल रिलीज करने के लिए फोर्स करता है। जिससे स्टोन बनने लगते हैं।
ये कारण भी स्टोन के लिए होते हैं जिम्मेदार
महिलाओं में गालब्लैड में स्टोन के लिए कुछ और कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। जैसे फिजिकल एक्टीविटी का ना होना, हाई फैट डाइट, परिवार में किसी को गालब्लैडर स्टोन होना या फिर डायबिटीज की वजह से पथरी हो जाती है।
गालब्लैडर में पथरी होने पर दिखते हैं ये लक्षण
पेट में दर्द
पित्त की थैली में पथरी होने पर पेट में दर्द होना प्राइमरी और मुख्य लक्षण होता है। पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में ये दर्द कभी तेज तो कभी नॉर्मल होता है। कुछ मिनट से लेकर कई घंटों तक ये दर्द बना रह सकता है।
मितली और उल्टी
पेट दर्द के साथ ही महिलाओं को मितली और उल्टी आना भी स्टोन के लक्षणों में शामिल रहता है।
अपच और ब्लॉटिंग
गालब्लैडर में पथरी होने पर खाने के बाद अजीब सा महसूस होना,ब्लॉटिंग होना और अपच होना भी शामिल है। जिसका कारण बाइल एसिड का फ्लो सही ना होना होता है। अपच और ब्लॉटिंग की ये समस्या फैटी फूड यानी तेल, घी या तला हुआ ज्यादा खाने की वजह से होता है।
पीलिया
त्वचा का पीला पड़ना पीलिया का एक लक्षण है। जिसका कारण ब्लड में ज्यादा बिलिरुबीन के कलेक्ट होने की वजह से होता है। गालब्लैडर का स्टोन पित्त की नली को ब्लॉक कर देता है। जिससे मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी बाइल एसिड का फ्लो रुक जाता है और ये एसिड में आंत में ना जाकर ब्लड में रिसने लगता है। जिसकी वजह से पीलिया हो जाता है।
बुखार और ठंड लगना
गालब्लैडर में स्टोन की वजह से ब्लॉकेज आ जाता है। जिससे सूजन और इंफेक्शन गालब्लैडर और पैनक्रियाज में हो जाता है। जिसकी वजह बुखार होना, ठंड लगना और पेट में टेंडरनेस शामिल होता है।
