Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गांधीजी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में क्यों मनाते हैं?आइए जानते हैं 30 जनवरी बापू की पुण्यतिथि के अलावा इतिहास में क्यों खास दिन
    जीवन शैली

    गांधीजी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में क्यों मनाते हैं?आइए जानते हैं 30 जनवरी बापू की पुण्यतिथि के अलावा इतिहास में क्यों खास दिन

    By Tv 36 HindustanJanuary 30, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : आजादी की लड़ाई में प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक महात्मा गांधी भी रहे। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर उन्होंने अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। कोई उन्हें बापू कहता है तो कोई देश का राष्ट्रपिता। दोनों का अर्थ एक ही है, उन्हें हर भारतीय के पिता के रूप में देखा जाता है, जिन्होंने सही मार्ग पर चलकर आजादी की जंग लड़ी और भारतीयों का भी इस जंग में मार्गदर्शन किया।

    आजादी मिलने के कुछ महीनों बाद 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी का निधन हो गया। उस शाम प्रार्थना के दौरान बिड़ला हाउस में गांधी स्मृति में नाथूराम गोडसे ने गांधीजी को गोली मार दी। इतिहास में 30 जनवरी का दिन गांधी जी की पुण्यतिथि के तौर पर हमेशा के लिए दर्ज हो गया। हर साल 30 जनवरी को गांधी जी की पुण्यतिथि के साथ ही शहीद दिवस भी मनाया जाता है। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन शहीद दिवस क्यों मनाते हैं? आइए जानते हैं 30 जनवरी बापू की पुण्यतिथि के अलावा इतिहास में क्यों खास दिन है।

    30 जनवरी को शहीद दिवस

    जिस दिन महात्मा गांधी का निधन हुआ था, उसे देशवासी शहीद दिवस के तौर पर मनाते हैं। बापू की पुण्यतिथि यानी 30 जनवरी को देश शहीद दिवस के रूप में मनाते हुए महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। इस मौके पर राजधानी दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी जी की समाधि पर भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री पहुंचते हैं। गांधी जी को स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के लिए याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। इस मौके पर देश के सशस्त्र बलों के शहीदों को सलामी दी जाती है और बापू की याद व शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा जाता है।

    साल में दो बार मनाया जाता है शहीद दिवस

    भारत में शहीद दिवस दो बार मनाया जाता है। गांधी जी की पुण्यतिथि के मौके पर 30 जनवरी को शहीदों की याद में शहीद दिवस मनाते हैं। इसके अलावा 23 मार्च को भी शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। दो अलग तारीखों को शहीद दिवस मनाने को लेकर लोग असमंजस में रहते हैं। दोनों शहीद दिवस में अंतर है। 30 जनवरी को महात्मा गांधी की हत्या हुई थी और 23 मार्च 1931 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी। 23 मार्च को अमर शहीद दिवस मनाते हैं। इस दिन इन तीनों शहीदों की शहादत को याद किया जाता है।

    30 जनवरी का इतिहास

    1530 : मेवाड़ के राणा संग्राम सिंह का निधन।

    1903 : लार्ड कर्जन ने कलकत्ता की इंपीरियल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया था, आजादी के बाद इसका नाम बदलकर नेशनल लाइब्रेरी कर दिया गया था।

    1948 : महात्मा गांधी की हत्या।

    1971 : भारतीय
    एयरलाइंस के फोक्कर मैत्री विमान का लाहौर से अपहरण कर उसे नष्ट कर दिया गया था।

    1985 : लोकसभा ने दल बदल विरोधी कानून पारित किया था।

    2007 : अंतरराष्ट्रीय सौदे में भारत की दिग्गज कंपनी टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में खरीदा था।

    Post Views: 0

    Big news chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Mahatma Gandhi and others New Delhi Raipur Today latest news Today news राष्ट्रपिता महात्मा
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसस्ते हो सकते हैं महंगे स्मार्टफोन, सरकार कम कर सकती है कस्टम ड्यूटी
    Next Article तंत्रिकाओं से लेकर हार्ट-बीट ठीक रखने के लिए जरूरी है पोटैशियम, आपके आहार में है इसकी मात्रा?
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एससीबी मेडिकल कॉलेज में 10 लोगों की जलकर मौत, मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक…

    March 16, 2026

    गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ प्रदेश का सामूहिक विवाह, 6,412 जोड़ों ने लिए सात फेरे …

    March 16, 2026

    पश्चिम एशिया में संकट के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर, 46 हजार टन LPG लेकर भारतीय जहाज सुरक्षित यहां पहुंचा…

    March 16, 2026

    सीएम में सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, अफवाह पर ध्यान न दें सीएम साय…

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एससीबी मेडिकल कॉलेज में 10 लोगों की जलकर मौत, मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक…
    • गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ प्रदेश का सामूहिक विवाह, 6,412 जोड़ों ने लिए सात फेरे …
    • पश्चिम एशिया में संकट के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर, 46 हजार टन LPG लेकर भारतीय जहाज सुरक्षित यहां पहुंचा…
    • सीएम में सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, अफवाह पर ध्यान न दें सीएम साय…
    • सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?