मध्यप्रदेश:- क्या कमलनाथ बीजेपी में शामिल होंगे. क्या कमलनाथ की बीजेपी के साथ कोई मिलीभगत थी. ये सवाल आखिर खड़े ही क्यों हो रहे हैं. आखिर कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक शर्मा ने एक यू ट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कमलनाथ पर इतने गंभीर आरोप क्यों लगाए. ये वो सवाल हैं जो इस वक्त कांग्रेस पार्टी के अंदर जमकर बवाल मचाए हुए हैं. कमलनाथ इन आरोपों से बहुत नाराज हुए. जिसके बाद उन्होंने अपनी आपत्ति कांग्रेस आलाकमान तक पहुंचाई. कांग्रेस को आनन-फानन में अपने प्रवक्ता आलोक शर्मा को नोटिस जारी करना पड़ा और इन आरोपों पर सफाई मांगी. लेकिन कांग्रेस के सबसे बड़े नेता पर बीजेपी में शामिल होने के आरोपों के बाद कांग्रेस पार्टी के अंदर जमकर हंगामा मचा हुआ है. आखिर ये हंगामा कब समाप्त होगा और इन आरोपों के पीछे सच्चाई क्या है. इन सभी सवालों पर प्रस्तुत है एमपी तक का राउंड अप.
