छत्तीसगढ़:– हर साल विश्वभर में 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य मेंटल हेल्थ या मानसिक स्वास्थ्य को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष यह दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि इस दिन की शुरुआत कैसे हुई, इस साल की थीम क्या है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 की थीम हर साल WHO विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए एक खास थीम की घोषणा करता है। 2025 के लिए थीम है “स्वस्थ शुरुआत, आशावादी भविष्य इस साल के अभियान में सरकारों और हेल्थ बॉडीज से प्रभावी पहलों में निवेश करने का आग्रह किया गया है, जिसका उद्देश्य माताओं और नवजात शिशुओं के दीर्घकालिक स्वास्थ्य में सुधार करना है। यह विषय मुख्य रूप से मां और नवजात बच्चों की सेहत और सुरक्षा पर ध्यान देना है। इसका मकसद यह बताना है कि गर्भावस्था, बच्चे के जन्म और उसके बाद की देखभाल के दौरान अच्छी सेवाओं की कितनी जरूरत है, ताकि मां और नवजात शिशुओं की मौत के आंकड़ों को कम किया जा सके।
क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे?
वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाने की शुरुआत वर्ष 1992 में हुई थी। दरअसल, उस समय के संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन महासचिव यूजीन ब्रॉडी ने दुनियाभर में इस दिवस को मनाए जाने की सलाह दी थी और स्वास्थ्य संघ की पहल पर ही पहली बार इस दिवस को मनाया गया था। तब से यह दिवस अब दुनियाभर में मनाया जाने लगा है। आज हर एक व्यक्ति किसी न किसी समस्या से परेशान है और चिंताओं के साथ ही अपना जीवन जी रहा है, जिसका असर मनुष्य के स्वास्थ्य पर बहुत अधिक पड़ता है। अत: व्यक्तियों के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत जरूरी है इसीलिए मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे लोगों को तनावरहित जीवन देकर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और लंबी आयु जीने में मदद करना इस दिन का मुख्य उद्देश्य है।
मानसिक बीमारियों से बचाव के लिए क्या करें?
तनाव को नियंत्रित करें।
प्रोफेशनल डॉक्टर का सहारा लें।
अकेले न रहें। हमेशा खुश रहें।
नकारात्मक लोगों से दूरी रखें।
योग का सहारा लें। मेडिटेशन को अपनाएं।
व्यस्तता भरे दिनचर्या से खुद के लिए समय निकालें।
पोषक तत्व वाले भोजन को जीवन का हिस्सा बनाएं।