रुढ़की
पति से लव अफेयर की भनक लगते ही पत्नी ने कुछ ऐसा कदम उठाया कि पति, और उसके प्रेमिका जिंदगीभर के लिए नहीं भूल पाएंगे। पति को मजा चखाने के लिए पत्नी के इस हैरतअंगेज कदम को जानकर पुलिस भी दंग रह गई।
पति के प्रेमिका और उसके परिजनों को जब पत्नी की करतूत का पता चला तो जमकर हंगामा भी हुआ।परिजनों ने कोतवाली पहुंच पत्नी के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला को अपने पति के मोबाइल में महिला संग अंतरंग फोटो मिले। पति और उसकी प्रेमिका को मजा चखाने के लिए पत्नी ने अपने पति के मोबाइल फोन से पति और उसके प्रेमिका के कभी फोटोज अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर दिया।
इसके साथ ही पति और युवती को हिदायत भी दे दी। इस बीच, पति अपनी प्रेमिका के साथ चुपचाप दिल्ली चला गया। पत्नी ने समझदारी दिखाते हुए पति के मोबाइल फोन की लगातर लोकेशन ट्रेस ट्रेस करती रही। शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे दोनों के दिल्ली से वापस लौटने पर पत्नी का पति से बीच विवाद हुआ।
इस विवाद में पत्नी ने पति और युवती के पुराने फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी। लेकिन बाद में उसे गलती का अहसास हुआ तो उसने पोस्ट डिलीट भी कर दी। इस बीच एक युवक ने इन फोटो का स्क्रीन शॉट ले लिया। युवक ने वो फोटोज कुछ ग्रुप में पोस्ट कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर युवती के परिजनों ने हंगामा किया।
वह सिविल लाइन कोतवाली पहुंच गए और इन फोटो को वायरल करने वालों और युवती को बदनाम करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। पुलिस की ओर से जांच के आश्वासन वह परिजन मानें। एसएसआई सिविल लाइंस नरेश गंगवार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।