हाल ही में द रिट्ज पेरिस होटल में रहने आई एक महिला ने होटल के कर्मचारियों पर उसकी लगभग 6.68 करोड़ रुपये की हीरे की अंगूठी चुराने का शक जताया था. फिलहाल अब महिला की हीरे के अंगूठी मिल गई है और यह एक वैक्यूम क्लीनर में पाई गई है. अब इस मामले में होटल ने एक बयान जारी है.
होटल ने अंगूठी और मालिक के बारे में ज्यादा विवरण जारी नहीं करते हुए कहा कि हीरे की अंगूठी रविवार (10 दिंसबर) को मिल गई है. होटल ने एक बयान में कहा, “रिट्स पेरिस में सुरक्षा एजेंटों की खोज के लिए शुक्रिया, अंगूठी आज सुबह एक वैक्यूम क्लीनर बैग में पाई गई है.क्या है मामला? होटल में रह रही मलेशिया निवासी एक व्यवसायी महिला शुक्रवार (8 दिसंबर) को शॉपिंग के लिए अपने कमरे से बाहर गई थी, लेकिन जब वह वापस आई तो उसने देखा कि कमरे से उसकी हीरे की अंगूठी गायब है. महिला ने दावा किया कि उसने अंगूठी को बिस्तर के स्टैंड पर रखा था, जहां से वह गायब है.
इसके बाद महिला ने पास के पुलिस स्टेशन में जाकर अंगूठी चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई.पुलिस ने शुरू की थी जांच चोरी की शिकायत के बाद पुलिस अधिकारी भी होटल पहुंचकर जांच शुरू कर दी. यह एक बड़ी चोरी का मामला था इसलिए जांच से जुड़ी जानकारियां पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से साझा नहीं किया था.
