मध्य प्रदेश :– महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पर्यवेक्षक के पदों पर निकाली गई भर्ती का परिणाम आ चुका है. वहीं अब महिला एवं बाल विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती का ऐलान कर दिया है. प्रदेश भर में कुल 19,504 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी कर दिया गया है. महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भर्ती पूर्णतः डिजिटल और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी.
किसके लिए कितने पद
एमपी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती के 19,504 पदों पर विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जून 2025 से प्रारंभ कर दी गई है. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 04 जुलाई 2025 तक है. इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 2027 पद एवं आंगनवाड़ी सहायिका के 17,477 पद शामिल हैं.
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस महत्वाकांक्षी और अभिनव पहल की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं, जिससे योग्य एवं इच्छुक महिलाएं निर्धारित समय-सीमा में आवेदन कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकें.
यहां जानिए पूरी जानकारी MP Anganwadi Recruitment Details
आंगनवाड़ी भर्ती कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर ऑनलाइन आवेदन 20 जून 2025 से प्रारंभ हो चुके हैं.
मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 04 जुलाई 2025 तक निर्धारित है, अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें.अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदन में संशोधन किये जाने की अंतिम तिथि 07 जुलाई 2025 तक निर्धारित है.सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित है.एमपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका आवेदन के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होना चाहिए.आवेदक न्यूनतम कक्षा 12वीं पास होना चाहिए.मध्यप्रदेश का निवासी होना चाहिए.मध्यप्रदेश की समग्र आईडी होना चाहिए.आवेदक उसी ग्राम/वार्ड का निवासी होना चाहिए जहां के लिए आवेदन करना चाहते हैं.
इच्छुक अभ्यर्थी 4 जुलाई 2025 तक पोर्टल पर अपना आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते है. इस बार विभागीय कार्यालयों में ऑफलाइन या व्यक्तिगत रूप से कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. इस चयन पोर्टल का हाल ही में शुभारंभ किया है ताकि समयबद्ध एवं निष्पक्ष रूप से नियुक्तियाँ सुनिश्चित की जा सकें.
