रायपुर। मोदी है तो महंगाई है, मोदी है तो बर्बादी है। ये जुमले आज ट्वीटर पर खूब ट्रेंड कर रहा है। जुमलेबाज खुद सरकार में होकर जुमले बन ट्रेंड हो रहे हैं। वहीं महंगाई की ब्रांड एम्बेसडर बनकर उभरने वाली स्मृति ईरानी भी ट्वीटर पर खूब ट्रेंड कर रही है। ट्वीटर के माध्यम से लोग स्मृति ईरानी को ढूढ़ रहे हैं।
एक ने ट्वीटर के माध्यम से लिखा है स्मृति ईरानी अब सड़कों से गायब ही हो गई हैं। इसलिए युवा कांग्रेस ने स्मृति जी के पुराने दिनों की याद दिलाते हुए छढॠ की कीमतों के खिलाफ बैनर लगाकर उन्हें खोजने की मुहिम छेड़ दी है। रसोई गैस के बढते दामों के खिलाफ युवा कांग्रेस ने देश के अलग-अलग शहरों में पोस्टर कैंपेन शुरू किया है।
देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें सिलिंडर के दाम इंगित किये गये हैं। यूथ कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।
वहीं ट्वीटर पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें महिलाएं घर के बाहर सिलेंडर को चम्मच से पीटते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में लिखा गया है। ताली-थाली के बाद मोदी जी की कृपा से गृहणियों को अब खाली सिलेंडर पीटना पड़ रहा है!