प्रेम व विवाह जैसे संबंध में महिला और पुरुष के बीच ये पसंद नापसंद बहुत अहम हो जाती है। अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो उनके साथ रहना चाहते हैं और एक रिश्ते में आते हैं। ऐसे में महिलाएं प्रयास करती हैं कि उनके साथी उन्हें पसंद करें। उनकी आदतों और रवैये को अपनाएं।
इसी तरह पुरुष भी साथी की पसंद का ख्याल रखते हैं। हालांकि युगल भले ही एक दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन जरूरी नहीं कि उनकी हर आदत या रवैये को अपनाएं। अक्सर महिलाओं को पुरुषों की कुछ आदतें बिल्कुल पसंद नहीं आतीं। भले ही महिला कॉलेज या दफ्तर में सहकर्मी हो या घर पर बहन या पत्नी हो, पुरुषों में कुछ बातों को पसंद नहीं करती। महिलाओं को इम्प्रेस करना है तो पुरुषों को उन आदतों को दूर करना चाहिए जो कोई भी महिला उन में पसंद नहीं करती।
महिलाओं का सम्मान न करनाकिसी भी महिला को ऐसे पुरुष पसंद नहीं होते, जो औरतों का सम्मान नहीं करते। आजकल महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। ऐसे में जब पुरुष उन्हें खुद से कमतर समझते हैं या सिर्फ घर गृहस्थी संभालने वाला मानकर महिलाओं का सम्मान नहीं करते, तो यह बात महिलाओं को रास नहीं आती। कोई भी महिला ऐसे पुरुषों को पसंद नहीं करती, जो महिला का इज्जत न करता हो।
महिलाओं से फ्लर्ट करनापुरुष अक्सर शादीशुदा होने या किसी लड़की के साथ रिश्ते में होने के बाद भी अन्य महिलाओं से फ्लर्ट करते हैँ। दूसरी महिलाओं की जरूरत से ज्यादा तारीफ या फ्लर्ट करने साथी महिला तो नाखुश होती ही है। साथ ही अन्य महिलाओं के बीच भी यह संदेश जाता है कि पुरुष अपने रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं है। ऐसे में कोई भी महिला फ्लर्ट करने वाले पुरुषों को पसंद नहीं करती।
लापरवाह पुरुषबहन हो या पत्नी, कॉलेज में दोस्त हो या दफ्तर की सहकर्मी महिला हो, सभी जिम्मेदार पुरुषो को पसंद करती हैं। जिंदगी को लेकर लापरवाह और भविष्य की चिंता न करने वाले पुरुषों को महिलाएं पसंद नहीं करतीं। जो पुरुष आलसी और दिनभर बिस्तर पर पड़े रहने वाले होते हैं, महिलाएं उन्हें न सम्मान देती हैं और न ही ऐसे पुरुष को लंबे समय के लिए अपने जीवन में शामिल करना पसंद करती हैं।
गंदे रहने वाले पुरुष अधिकतर महिलाओं को साफ सफाई पसंद होती है। वहीं पुरुष दूसरों पर हर काम के लिए निर्भर होते हैं। इस कारण उनका रहन सहन भी दूसरों पर आधारित होता है। कई पुरुष साफ सफाई को लेकर अधिक रुचि नहीं लेते। घर, कमरा आदि गंदा रखते हैं। इस तरह के पुरुष महिलाओं को बिल्कुल पसंद नहीं आते।
