नई दिल्ली:– लखपति दीदी योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस योजना में महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण मिलता है। आइए जानते हैं योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया क्या है।
महिलाओं को बिना ब्याज के मिलेगा 5 लाख तक का लोन, जानें कैसे योजना का ले सकते हैं लाभ
लखपति दीदी योजना में ब्याज मुक्त ऋण लखपति दीदी योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस योजना में महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण मिलता है। आइए जानते हैं योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया क्या है।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं में लखपति दीदी योजना शामिल है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपने परिवार की आर्थिक रीढ़ बन सकती हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण और कई अवसर प्रदान किए जाते हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए है। इस योजना से स्व-सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का सरकार का सपना साकार हो रहा है।
केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को 1 से 5 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण मिल सकता है। इसके साथ ही महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण और विपणन सहायता भी दी जाती है। यह योजना 15 अगस्त, 2023 को शुरू की गई थी। सरकार ने 3 करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है।
लखपति दीदी योजना न केवल ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है, बल्कि उन्हें व्यवसाय शुरू करने और उसके लिए कौशल विकसित करने में भी मदद करती है। इससे उन्हें बाजार तक पहुंचने में भी मदद मिलेगी। अब तक लगभग 1 करोड़ महिलाओं ने इस योजना का लाभ उठाया है।
यदि आप भी लखपति दीदी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो पहले पात्रता शर्तों पर एक नज़र डालें।
18 से 50 वर्ष की आयु की महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों का हिस्सा बनने की जरूरत है।
आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
यदि आप किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़े नहीं हैं, तो अपने निकटतम ग्रामीण विकास कार्यालय या गैर-सरकारी संगठन से संपर्क करें। समूह में शामिल होने के बाद आपको योजना से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी।
यह योजना महिलाओं को विभिन्न कार्यों पर निःशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान करती है। इसमें मुर्गी पालन, हस्तशिल्प, दूध उत्पादन, एलईडी बल्ब निर्माण आदि शामिल हैं। ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।Free Interest Loan
- आपको एक व्यवसाय योजना बनानी होगी, जिसमें आपको यह बताना होगा कि आप ऋण राशि का उपयोग कैसे करेंगे।
इन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। Free Interest Loan
आधार कार्ड
पैन कार्ड
आय प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
राशन कार्ड
बैंक पासबुक
पासपोर्ट साइज फोटो
पंजीकृत मोबाइल नंबर
व्यापार योजना की एक प्रति
पात्र महिलाएं 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त कर सकती हैं।
व्यवसाय शुरू करने के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।
सरकार आपके उत्पाद को बाजार तक ले जाने में भी मदद करती है।
महिलाओं को बचत, डिजिटल बैंकिंग और बीमा के बारे में जानकारी दी जाती है।