नई दिल्ली:– पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं को बार में काम करने की अनुमति देने वाला एक विधेयक पारित किया है। इस विधेयक के पारित होने के बाद महिलाएं रात में भी बार में काम कर सकती हैं, लेकिन मुख्य विपक्षी दल भाजपा को ये मंजूर नहीं है। ममता बनर्जी के इस विधेयक के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है।
भाजपा नेता रूपा गांगुली ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम के हालिया बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाओं को रात में बाहर निकलने से बचना चाहिए। ये विधेयक उन्ही के बयानों के खिलाफ है। गांगुली ने कहा कि सीएम बनर्जी खुद बहुत सी गलत बातें कहती हैं, जो एक महिला और मुख्यमंत्री के तौर पर उनके लिए शोभा नहीं देती।
बंगाल में विधेयक पर बवाल
भाजपा नेता ने ममता बनर्जी के विधेयक पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि महिलाओं को रात में बाहर नहीं जाना चाहिए, लेकिन अब महिलाएं बार में काम करेंगी? वह बंगाल की महिलाओं के लिए किस तरह का भविष्य बना रही हैं?” कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बार में महिलाओं को काम करने की अनुमति देने वाले एक नए पेश किए गए विधेयक के संबंध में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
टीएमसी ने बताया प्रगतिशील कदम
पश्चिम बंगाल विधानसभा द्वारा अनुमोदित यह विधेयक महिलाओं को इस उद्योग में काम करने में सक्षम बनाने के लिए मौजूदा कानूनों में संशोधन करता है। टीएमसी सरकार ने इस पहल को रोजगार में लिंग आधारित भेदभाव का मुकाबला करने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम के रूप में पेश किया है। इसके विपरीत, भाजपा ने इसके निहितार्थों के बारे में विभिन्न चिंताओं का हवाला देते हुए विधेयक का कड़ा विरोध व्यक्त किया है। प्रदर्शन में केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल समेत भाजपा के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ नेता रूपा गांगुली ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर टीएमसी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ अपनी असहमति जताई।
अंगमित्रा पॉल ने ममता की पुलिस को लपेटा
भाजपा विधायक अंगमित्रा पॉल ने कहा “ममता बनर्जी की पुलिस जानती है कि महिला भाजपा कार्यकर्ताओं को कैसे रोकना है। उन्हें नहीं पता कि महिलाओं को कैसे सुरक्षा प्रदान करनी है। आज पश्चिम बंगाल में कोई भी सुरक्षित नहीं है। आरजी कर मामले के बाद ममता बनर्जी ने कहा था कि महिलाओं को रात में काम नहीं करना चाहिए। पश्चिम बंगाल में कोई सुरक्षा नहीं है। यहां किसी के साथ भी कुछ भी हो सकता है। हम इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं,”