नई दिल्ली:- पीएम नरेंद्र मोदी अपने हाथों में संविधान की प्रतियां लेकर नए संसद भवन में प्रवेश करेंगे और सांसद उनके साथ पीछे चलेंगे। इस तरह यह तय हो गया है कि कल से संसद के विशेष सत्र की कार्रवाई नए भवन में संचालित होगी। मोदी कैबिनेट ने आज एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पर मुहर लगाई है।
इस बैठक में महिला आरक्षण बिल को मंजूरी मिल गई है। इस बिल को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन तमाम कयासों को दरकिनार करते हुए केंद्रीय कैबिनेट ने आखिरकार इस बिल को मंजूरी दे दी।
