1 गुना/ हर सुबह के साथ जब सूरज उगता है, तो भारत केवल एक और दिन नहीं जीता, वह अपनी गौरवशाली परंपरा, वैज्ञानिक सोच और जनशक्ति की कहानी दोहराता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण में देशवासियों से संवाद करते हुए ऐसे ही प्रेरक विषयों को छुआ,जो आज के भारत की आत्मा को दर्शाते हैं.।भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने रविवार को नगर मंडल गुना के शिवाजी शक्ति केंद्र स्थित बूथ क्रमांक 71 पर स्थानीय नागरिकजनों एवं कार्यक्रताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘ *‘मन की बात‘‘* कार्यक्रम को सुना। ततपश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने बूथ क्रमांक 71 से अध्यक्ष वरुण शिवहरे का माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत, आई.टी. संयोजक मोहित नामदेव, नगर मंडल महामंत्री हरीश उरैया एवं नीरज जैन, नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा, शक्तिकेंद्र प्रभारी एवं नगर मंडल उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रजापति, दीपक प्रजापति, राजू प्रजापति,काना प्रजापति सहित मंडल पदाधिकारी, बूथ सदस्य और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला मिडिया प्रभारी ने बताया कि मन कि बात कार्यक्रम को जिले के सभी 21 मण्डलों के 1103 बूथों पर भाजपा कार्यक्रताओं ने आमजनों के साथ पीएम मोदी के मन कि बात कार्यक्रम को सुना।
Post Views: 3,945