Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विश्व स्वास्थ्य दिवस: PM मोदी ने मोटापे पर जताई चिंता, युवाओं को दिया फिटनेस का मंत्र…
    Uncategorized

    विश्व स्वास्थ्य दिवस: PM मोदी ने मोटापे पर जताई चिंता, युवाओं को दिया फिटनेस का मंत्र…

    By Tv 36 HindustanApril 7, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर देशवासियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और मोटापे से बचने की अपील की है। कहा, व्यक्तिगत फिटनेस को प्राथमिकता दें और विकसित भारत के लक्ष्य में सहयोग करें। साथ ही आश्चस्त किया कि हमारी सरकार स्वास्थ्य और आपकी भलाई के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करती रहेगी।

    पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आइए हम स्वस्थ दुनिया बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करें। कहा, किसी भी समृद्ध समाज की नींव अच्छा स्वास्थ्य है। मोटापे के संकट पर चिंता जताते हुए कहा, हमारी जीवनशैली सेहत के लिए बड़ा खतरा बन गई है। हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि 2050 तक 44 करोड़ से ज्यादा भारतीय मोटापे से ग्रसित हो जाएंगे। जो कि एक बड़ा संकट होगा। हमें अपने खानपान की आदतें सुधारनी होंगी। तेल का कम से कम उपयोग करें।

    फूड आयल में 10 प्रतिशत की कटौती
    पीएम मोदी ने मोटापे से बचने के लिए सुझाव दिया। कहा, विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आप वादा करिए कि हम सब भोजन बनाने में 10 प्रतिशत कम तेल की कटौती करेंगे। मोटापा कम करने की दिशा में यह एक बड़ा योगदान होगा। उन्होंने नियमित शारीरिक व्यायाम को भी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की है। कहा, हम खुद को फिट रखेंगे तभी विकसित भारत की परिकल्पना को साकार कर पाएंगे।

    हर आठ में से एक व्यक्ति
    मोटापे का शिकार

    प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में भी इसे लेकर अपील की थी। इस दौरान उन्होंने वैश्विक खेलों में भारत की प्रगति को सराहा था। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर जोर देते हुए चिंताजनक स्वास्थ्य प्रवृत्ति का जिक्र किया था। डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों का जिक्र करते हुए बताया कि भारत में हर आठ में से एक व्यक्ति मोटापे का शिकार है। हाल के वर्षों में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। बचपन में मोटापा 4 गुना बढ़ गया है। जो हृदय रोग, मधुमेह और बीपी जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बनता है।

    PM मोदी के अभियान में शामिल हुईं 10 हस्तियां
    पीएम मोदी ने मोटापे के प्रति लोगों को जागरूक करने राष्ट्रीय अभियान शुरू किया। जिसमें देश की 10 प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया। इनमें जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उद्योगपति आनंद महिंद्रा, अभिनेता-राजनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और मीराबाई चानू, अभिनेता मोहनलाल और आर. माधवन, गायिका श्रेया घोषाल, परोपकारी और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति, और इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी शामिल थे। प्रधानमंत्री ने इनसे भी दस और व्यक्तियों को अभियान में शामिल कराने को कहा था।

    Post Views: 880

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअसम में पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह, प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की मांग, गौरव गोगोई के समर्थक दिल्ली में जुटे…
    Next Article घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा; 8 अप्रैल से लागू होंगी नई कीमतें; जानें अपने शहर के रेट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?