हैदराबाद। भारत देश में वाहन को लक्ष्मी के जैसे माना जाता है। चाहे कोई दो पहिया लेकर आए या फिर चार पहिया या फिर कोई ट्रेन ही क्यूं ना ले आए बिना पूजा किए वह रोड में दौड़ नहीं सकती है। इसी पूजा की परंपरा की पूरी करने की लिस्ट में एक और वाहन का नाम जुड़ गया। वो है हेलीकॉप्टर।दरशल हैदराबाद के कारोबारी बोनीपल्ली श्रीनिवास राव की, जिन्होंने हाल ही में 5.7 मिलियन डॉलर (यानी 47 करोड़ रुपये) की कीमत का एक हेलिकॉप्टर खरीदा है।
वे उसकी पूजा कराने के लिए अपने नए हेलिकॉप्टर में ही उड़कर सीधे मंदिर पहुंच गए। श्रीनिवास राव प्रतिमा ग्रुप के मालिक हैं।वह पूजा के लिए हैदराबाद से लगभग 100 किमी दूर यदाद्री में श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के पास नया हेलिकॉप्टर ACH-135 लेकर आए थे। तीन पुजारियों ने हेलिकॉप्टर के लिए विशेष पूजा की। पुजारियों ने हेलिकॉप्टर के आगे सभी रस्म पूरे किए। हेलिकॉप्टर की पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को ट्वीटर पर @lateefbabla नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हेलिकॉप्टर देखकर स्थानीय दंग रह गए। इसके बाद श्रीनिवास राव ने परिवार के सदस्यों के साथ नए हेलिकॉप्टर की पूजा कराई। बता दें कि इस हेलिकॉप्टर में पायलट समेत कुल 5 पैसेंजर बैठ सकते हैं। इसकी रेंज 500 किमी है। हेलिकॉप्टर ACH-135 में दो इंजन हैं और मेंटेनेंस का खर्च भी कम आता है।