जैसे-जैसे उम्र बढ़ने लगती है, उसका असर आपकी त्वचा पर दिखने लगता है. खासतौर से आंखों के आसपास की त्वचा पर झुर्रियां पड़ने लगती है. एक उम्र के बाद यह होना आम बात है, लेकिन कम उम्र में ही ये होने लगे तो चिंता सताने लगती है. आंखों के इर्दगिर्द झुर्रियां सिर्फ उम्र बढ़ने की वजह से नहीं दिखतीं, बल्कि इसके कई अन्य कारण भी होते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं.
ये गलतियां आपके दैनिक जीवन से जुड़ी हुई होती है. इन गलतियों के बारे में जानकर सुधार करने की जरूरत है, ताकि आंखों के आसपास भी पड़ने लगी झुर्रियां को दूर करते हुए चेहरे का आकर्षण बढ़ाया जा सके. आइये उन गलतियों के बारे में जानते हैं.
आंखों के आसपास स्क्रब का प्रयोग न करें
आंखों को सुंदर और आकर्षित दिखाने के लिए हम उस पर काफी मेकअप करते हैं, जिसमें आईशैडो, मस्कारा, आईलाइनर शामिल हैं. ये मेकअप ज्यादातर वाटरप्रूफ होते हैं, जो जल्दी नहीं छूटते. आंखों के आसपास की स्किन काफी नाजुक होती है. इसलिए उसे भूलकर भी रगड़े नहीं, कभी भी आंखों के आसपास स्क्रब न लगाएं. इसके बजाय आप एक अच्छे क्लींजर को चुनें जो आयल बेस हो.
आंखों में झुर्रियां आंखों की स्किन को रगड़ने की वजह से भी होती है. आप चेहरे से मेकअप हटाते समय या फिर चेहरे पर स्क्रब करते समय आंखों को रगड़ते हैं तो इस आदत को फौरन बदल लीजिए वरना झुर्रियां बढ़ती जाएंगी. आंखों को रगड़ने से आंखों की कैपिलरी टूट जाती है, जिससे आंखों के पास की स्किन ढीली होने लगती है.
केमिकल-युक्त कंसीलर का इस्तेमाल करने से आंखों के पास झुर्रियां दिखती है. खराब क़्वालिटी के कंसीलर आंखों की स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं. खराब कंसीलर फाइन लाइन्स का कारण भी बनता है. फाइन लाइन को दूर करने के लिए मेकअप के दौरान अच्छे ब्रांड का कंसीलर इस्तेमाल करें.
अगर आप आई-मेकअप को हटाने के बाद आइक्रीम को इग्नोर कर रहे हैं, तो ये आपकी सबसे बड़ी गलती में से एक है. एंटी एजिंग के लिए आई-क्रीम बेहद जरूरी होती है. पूरे शरीर की स्किन के मुकाबले आँखों के इर्द गिर्द की स्किन सबसे ज्यादा पतली और संवेदनशील होती है. अगर इसमें कोई क्षति होती है तो आंखें बूढ़ी नजर आती है इसलिए इससे बचने के लिए आई क्रीम लगाने की सलाह दी जाती है.
हर एक इंसान की आँखों की स्किन अलग होती है. आपको अपनी स्किन की जरूरत के हिसाब से आई क्रीम का चुनाव करना चाहिए, न कि कोई भी आई क्रीम का इस्तेमाल कर लेना चाहिए. ज्यादा आई मेकअप से डार्क सर्कल की समस्या होने लगती है. आपको इसके लिए ऐसे आइक्रीम की जरूरत होती है, जिसमें विटामिनC के साथ ऐसे तत्व हों, जो इस समस्या को कम करने में मदद करें. इससे आँखों की सूजन से छुटकारा मिलता है