नई दिल्ली:– कुछ ही महीनों बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। इसे लेकर बिहार की राजनीति में हलचल काफी जोरों पर है। यहां नेताओं के शब्द बाण चल रहे हैं। एक नेता दूसरे के ऊपर जमकर निशना साधते दिख रहे हैं। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चालू है।
इसी बीच बिहार के बाहुबली नेता और पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव सुर्खियों बने हुए हैं। इस बार सुर्खियों में बने रहने के पीछ की वजह है, इनक विवादित बयान। बता दें, पप्पू यादव ने एक बार फिर से विवादित बयान दे दिया है। इस बार उन्होंने पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे को निशाने पर ले लिया है।
पप्पू यादव ने शिवदीप लांडे को लेकर कही ये बात
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने शिवदीप लांडे पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार ‘डगरा का बैगन’ नहीं है। यहां लांडे, पांडे, चांडे नहीं चलेंगे। सांसद यादव ने कहा कि यहां किसी की कृपा से राजनीति नहीं चलती है।
प्रशांत किशोर को बताय बहरूपिया
ध्यान देने वाली बात यह है कि पप्पू यादव ने ये बातें एक निजी चैनल पर कहीं। वहीं जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर पर भड़ास निकालते हुए पप्पू यादव ने उन्हें बहरूपिया बता दिया। जन सुराज प्रमुख पीके पर निशाना साधते हुए सांसद यादव ने कहा कि वह भाजपा की बी टीम बनकर काम कर रहे हैं, जिसे बिहार की जनता ने भी देख लिया है और समझ लिया है।
क्या नीतीश को मुख्यमंत्री प्रशांत किशोर ही बनाए हैं?
पूर्णिया सांसद इतना ही कहकर नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा कि प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को ‘धर्मपिता’ कहा था, और अब वह उनके ‘श्राद्ध’ की बात करता है। साल 2015 से पहले नीतीश कुमार तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके थे, तब भी क्या इन्होंने ही उन्हें बनाया था? बिहार में पैसे और ब्लैकमेल की राजनीति नहीं चलेगी।
तेजस्वी को लेकर भी दिया बड़ा बयान
सांसद पप्पू यादव का कहना है कि प्रशांत किशोर असफल हो जाएंगे। इतना ही नहीं पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर भी बड़ा बयान दे दिया। सांसद यादव ने कहा कि अब लालू प्रसाद यादव की आरजेडी नहीं रही। अब वे अहंकार में रहने लगे हैं।
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी को लेकर पप्पू यादव ने आगे कहा कि उन्हें सीएम बनने की जल्दी है। वे मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, लेकिन एनडीए को हराना नहीं चाहते। इससे पहले पप्पू यादव ने महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव की दावेदारी को खारिज कर चुके हैं।
सीएम पद के लिए पप्पू यादव ने कहा था कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के लिए 40 नेता दौड़ में हैं और मैं खुद मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं। सांसद यादव का कहना है कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। इस पर अंतिम निर्णय पार्टी और शीर्ष नेतृत्व ही लेगी।
