दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश से हालत काफी खराब हैं। लगातार बारिश से सड़कों और ऑफिसों का हाल बेहाल है। वहीँ दिल्ली में इस बारिश से रिकॉर्ड टूट गया है। दिल्ली में यमुना नदी उफान पर हैं जिसकी वजह से 45 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। दोपहर 1 बजे यमुना नदी का जलस्तर 207.55 मीटर हो गया गया है। इसका पुराना रिकॉर्ड 207.49 मीटर था जो साल 1978 में दर्ज किया गया था।