मनगवां रीवा/मनगवां निवासी योगेंद्र गुप्ता उर्फ सोनू पिता भगवान दास गुप्ता की मौत क्रिकेट खेलते समय हो गई बल्ले से निकले बाल को कैच करने के लिए दौड़ा वहीं पर मैदान में गिर गया। उसके बाद दोस्त उठाकर हमीदिया अस्पताल ले गए। लेकिन जब तक देरी हो गई थी योगेंद्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पूरी घटना भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि मृतक योगेंद्र गुप्ता एक फाइनेंस कंपनी मैं एजुकेटिव डायरेक्टर के पद पर पदस्थ रहा है।
दशहरे की छुट्टी होने के कारण शाम को दोस्तों के साथ क्रिकेट मैदान में खेलने भोपाल पहुंचा। लेकिन योगेंद्र की खेल का जीवन लीला का वह दिन अंतिम रहा क्रिकेट खेलते खेलते बाल का कैच लेने के पहले ही गिर गया। देखते-देखते दम तोड़ दिया। हालांकि इस घटना के बाद मनगवां में घर के लोग इस तरह के घटना से विचलित है।संदिग्ध ही मान रहे हैं लेकिन जो रिपोर्ट घटनास्थल भोपाल से आ रही है उसकी हकीकत कहानी यही है।
भोपाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि वास्तविकता क्या है । इस तरह की दिल झकझोर देने वाली घटना से पूरे मनगवा में सन्नाटा पसरा हुआ है । दशहरे के दिन कोई भी झांकी चल समारोह में नहीं निकाली गई। लोग दोपहर में ही दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिए।