नई दिल्ली: 17 नवंबर के चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के पन्ना ज़िले की एक रैली में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने अतीत में हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ किया लेकिन खुशी है कि गांधी ने हाल ही में केदारनाथ मंदिर का दौरा किया.
उन्होंने कहा- पहले कांग्रेस हमारी आस्था से खिलवाड़ करती थी लेकिन बीते दिन राहुल गांधी जी जब केदारनाथ गए तो वो तस्वीरें देख कर मुझे अच्छा लगा.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले ही इस बात को मानते हैं कि वो इन चुनावों में हार रहे हैं. इसीलिए वो मैदान छोड़ कर भाग गए हैं.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय उत्तराखंड में त्रासदी हुई थी और केदारनाथ बुरी तरह तबाह हो गया था. लोग कई दिनों तक भटकते रहे.आदित्यनाथ ने आरोप लगाया, मोदी जी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने कहा था कि वह वहां मदद करना चाहते थे लेकिन राज्य और केंद्र में कांग्रेस सरकारों ने अनुमति नहीं दी.
जैसे ही मोदी जी को मौका मिला, उन्होंने उत्तराखंड सरकार की मदद से एक भव्य नए केदारनाथ का निर्माण शुरू कर दिया.
