लखनऊ:- उत्तर प्रदेश सरकार आज वर्ष 2024-25 का बजट सदन में पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में बजट प्रस्तुत पेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य विधानसभा सदस्य उपस्थित रहे। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए उत्तर प्रदेश का 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए है। इसमें 24 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं लाई गई हैं।
वित्त मंत्री का बजट भाषण
हमारी सरकार अब तक लगभग 6 करोड़ व्यक्तियों को गरीबी से बाहर निकालने में सफल रही है। आज प्रदेश में बेरोजगारी की दर केवल 2.4 प्रतिशत रह गई है।
प्रदेश सरकार द्वारा सेमी कन्डक्टर नीति को मंजूरी दी गई है। यह नीति प्रदेश में सेमी कन्डक्टर इकाईयों की स्थापना एवं विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी जिससे देश और विदेश से प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश प्राप्त होगा। ऐसी नीति लाने वाला उत्तर प्रदेश देश का चैथा राज्य बन गया है।
योगी सरकार ने पेश किया 7.36 लाख करोड़ से अधिक का बजट
वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए उत्तर प्रदेश का 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए है। इसमें 24 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं लाई गई हैं।
बजट केवल नाम का नहीं आना चाहिए: अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश बजट 2024 पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा की सरकार हर बार ये दावा करती है कि सबसे बड़ा बजट आ रहा है… बजट काम का आना चाहिए, बजट केवल नाम का नहीं आना चाहिए। हमें उम्मीद है कि किसान की आय दोगुनी का, बेरोजगार जवान के रोजगार और उत्तर प्रदेश की जनता की सुरक्षा का बजट आएगा।”
