गरौठा में सीएम योगी ने की जनसभा:कहा-बुंदेलखंड की धरती को हम बनाएंगे स्वर्ग , 70 वर्षों तक बुंदेलखंड एक-एक बूंद पानी के लिए है तरसा
सतेंद्र कुमार
झांसी, 17 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के गरौठा क्षेत्र के प्रत्याशी जवाहरलाल राजपूत और मऊरानीपुर से भाजपा अपना दल एस की संयुक्त प्रत्याशी डॉ रश्मि आर्य के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। खैर इण्टर कॉलेज के मैदान में अपार जनसमूह को सम्बोधित करते हुए। उन्होंने कहा कि यह भूमि रानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई, आल्हा ऊदल की कर्मभूमि रही है, जिन की आन बान शान के नाम पर सारे विश्व में पहचान है।
सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले जो सरकारें काम कर रही थी, 1947 से 70 वर्षों तक यह क्षेत्र एक एक बूंद के पानी के लिए तरसा। सपा बसपा और कांग्रेस किसी ने भी इस क्षेत्र की खबर नहीं ली। 2017 में पीएम मोदी ट्रेन के टैंकरों द्वारा पानी भेज रहे थे, लेकिन सरकारें पानी नहीं देना चाहती थी। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल राजपूत के प्रयास से डबल इंजन की सरकार ने हर घर में बुंदेलखंड में पानी पहुंचाया और बिजली की व्यवस्था दुरुस्त की।
उन्होंने कहा बुंदेलखंड की धरती को हम स्वर्ग बनाएंगे, सिंचाई के लिए केन बेतवा को जोड़ा जा रहा है। इसके बाद बुंदेलखंड में पानी ही पानी होगा, कभी कमी नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी में सभी को निशुल्क वैक्सीन ने लगाई गई। सपा बसपा की सरकार तो वैक्सीन को मोदी वैक्सीन, भाजपा वैक्सीन कहती रही, लेकिन उसी वैक्सीन ने आज सभी की जान बचाई और आज हम स्वस्थ हैं।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले खनन माफिया, गरीबों के मकान हड़पने वाले आदि सक्रिय थे, गरीबों की जमीनें हड़पकर हवेली बनवा ली, लेकिन डबल इंजन की सरकार ने डबल डोज डबल राशन को दिया।उन्होंने विधायक जवाहर लाल राजपूत की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो गरीबों का जो मददगार होगा, जिसके अंदर कोई खोट नहीं होगी। वही आंदोलन कर सकता है। जो माफिया होगा वह कभी आंदोलन नहीं कर सकता है। उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे तथा डिफेंस कॉरिडोर की उपलब्धि को बताते हुए कहा अब हम मिसाइलें बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले युवा कट्टा तमंचा की फैक्ट्री बनाते थे, आज सभी गुम हो गए हैं। कोई बदमाश दिखाई नहीं देता।
सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में जो गुंडागर्दी ,राह जनी ,डकैती, गुंडा टैक्स व्यापारी माता बहनों के साथ छेड़खानी करते थे, आज बिलों में घुस गए हैं। जिन्होंने संसाधन को लूटा था। आज सभी उस को फल भोग रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के साथ उनका बुलडोजर भी चलेगा तथा जिन्होंने गरीबों की जमीन हड़प कर मकान बनाए उनको साफ कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा जब बुलडोजर चलता है, सपा बसपा कांग्रेस की सम्मेलन शीलता दिखाई देती है। यह उन गरीबों से पूंछो जिनकी जमीनें हड़पी गई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 64000 हेक्टेयर भूमि को कब्जा से मुक्त कराया। 2000 करोड़ की संपत्ति भी इन लोगों से जब्त करवाई, जिन्होंने अवैध कब्जा करके हवेलियां बनाई थी गरीबों का शोषण किया उन पर बुलडोजर चलाएं और अब यह बुलडोजर चलता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीबों को मकान बनवा कर दिए तथा ढाई लाख किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि दी। उन्होंने कहा कन्या सुमंगला योजना में 15000 से लेकर 25 हजार की राशि बढ़ा दी गई है तथा दो करोड़ युवाओं को 10 मार्च के बाद स्मार्टफोन तथा लेपटॉप देंगे। साथ ही परिवार पर उसका खर्चा न पड़े इसके लिए फ्री में नेट डिश भी देंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राम जन्मभूमि का वादा किया था, जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास कर कार्य शुरू करवा दिया है ,जहां पर भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता को बिजली पानी तथा सर्व सुरक्षा देने का वादा किया। उन्होंने गरौठा क्षेत्र से भाजपा के जवाहर लाल राजपूत तथा मऊरानीपुर क्षेत्र की भाजपा तथा अपना दल एस की संयुक्त प्रत्याशी डॉ रश्मि आर्य को भारी बहुमत से विजई बनाने की अपील जनता से की।