Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आप भी हो जाये सावधान, ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान इन बातों का रखे ध्यान…
    समाचार

    आप भी हो जाये सावधान, ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान इन बातों का रखे ध्यान…

    By Tv 36 HindustanApril 27, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- आज के समय मे ऑनलाइन शॉपिंग हमारी लाइफ का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। खाने के समान से लेकर कपड़ों तक, सब कुछ घंटों के भीतर ही डिलीवर कर दिया जाता है। इससे हमारे समय की बचत होती है और अपनी मनपसंद चीज भी मिल जाती है।कई बार शॉपिंग करते वक्त हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनके कारण हमें घटिया सामान तो मिलता ही है साथ में हजारों रुपये का चूना भी लग जाता है। यहां कुछ ऐसे पॉइंट बताने वाले हैं जो ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त जरूर जेहन में रखने चाहिए। इन्हें फॉलो करेंगे तो कभी भी धोखा नहीं खाएंगे।

    भारत में शॉपिंग करने के लिए अनेकों ई-कॉमर्स साइट्स हैं। लेकिन इनमें कुछ ही हैं जिन पर भरोसा किया जा सकता है। अगर आप किसी ऐसी साइट से शॉपिंग करते हैं जो विश्वसनीय नहीं है तो आपका पैसा फंस सकता है। इसलिए शॉपिंग करने से पहले ये जरूर देख लें कि साइट फर्जी तो नहीं है।

    इसे पता करने के लिए आपको http और https में फर्क समझना होगा। दरअसल, इस एक्सटेंशन की वजह से कुछ लोग झांसे में फंस जाते हैं। अगर डोमेन नेम के आगे http लगा है तो फॉरन सतर्क हो जाएं, क्योंकि ऐसी साइट फेक भी हो सकती हैं। जिनके आगे https लगा होता है उन पर भरोसा किया जा सकता है।

    आजकल शॉपिंग के जो सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से आ रहे हैं। दरअसल लोगों के वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रोडक्ट के लिंक भेजे जाते हैं। जिनमें बहुत ज्यादा डिस्काउंट मिलने की बात कही जाती है। लेकिन असल में ऐसा कुछ होता नहीं है बल्कि, पैसे लेने के बाद ग्राहक को सिर्फ चूना ही लगता है। इसलिए सोशल मीडिया पर आने वाले विज्ञापन को देखकर शॉपिंग करने की गलती न करें।

    चुंकि, पेमेंट करना ही शॉपिंग करते वक्त ऐसी चीज होती है जिस पर सबसे ज्यादा ध्यान देना होता है। लेकिन अगर इसी वक्त गलती होती है तो समझ लीजिए कि आपको चूना लग गया है। पेमेंट करने के लिए आप मास्टरकार्ड या वीजा जैसे कार्ड्स का ही इस्तेमाल करें और पॉसिबल हो तो कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प हमेशा खुला रखें।इसके अलावा ओपन बॉक्स डिलीवरी भी आपको स्कैम से बचा सकती है, जो भी प्रोडक्ट ऑनलाइन मंगा रहे हैं उसे डिलीवरी ब्वाय के सामने ही चेक कर लें।

    शॉपिंग साइट्स के अपने कुछ टर्म एंड कंडीशन होते हैं जिन्हें पढ़ना हर ग्राहक की जिम्मेदारी होती है, जैसे कई बार ग्राहक को लुभाने के लिए आकर्षक डील दिखाई जाती हैं और ग्राहक इसमें फंस भी जाते हैं लेकिन ये कंपनियां असली खेल टर्म एंड कंडीशन में कर देती हैं, जिन्हें कोई पढ़ता ही नहीं है।

    इसका नुकसान ये होता है कि डिलीवरी के वक्त ग्राहक को अधिक पैसे चुकाने पड़ते हैं। क्योंकि कंपनियों ने पहले ही अपने नियमों में ये सब लिख रखा होता है। इसलिए ई कॉमर्स साइट के टर्म एंड कंडीशन को शॉपिंग करने से पहले जरूर पढ़ लेना चाहिए।

    Post Views: 525

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज का कार्यक्रम : CM साय बलरामपुर, कोरिया और बलौदाबाजार में चुनावी सभा को इसे करेंगे संबोधित…
    Next Article इस एक्टर ने पुणे में किराये पर लिया बंगला, हर महीने इतने लाख का करेंगी भुगतान, चौंका देनी वाली रकम…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..

    March 7, 2026

    रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…

    March 7, 2026

    आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…

    March 7, 2026

    ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..
    • रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…
    • आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…
    • ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…
    • साली ने रंग लगवाने से किया मना, तो नाराज जीजा ने कर दिया ये कांड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?