Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आप भी कोई रत्न पहनने से पहले जान लें सही नियम, वरना हो सकता है उल्टा असर…
    समाचार

    आप भी कोई रत्न पहनने से पहले जान लें सही नियम, वरना हो सकता है उल्टा असर…

    By Tv 36 HindustanNovember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आप लोगों ने देखा होगा कि अक्सर आजकल लोग हाथों में रत्न पहने हुए दिखते हैं. ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों को किसी कार्य में सफलता नहीं मिल रही है. उन्हें रत्न पहनने से जल्द ही सफलता मिलने लगती है और परेशानियां खत्म होने लगती है. ज्योतिष अनुसार जिस भी व्यक्ति को रत्न पहनना सूट करता है उसकी किस्मत चमक जाती है. माना जाता है कि ग्रह और राशि के अनुसार व्यक्ति को रत्न पहनना चाहिए, वरना इसके बुरे प्रभाव लोगों की जिंदगी में परेशानियां भी खड़ी कर सकते हैं.

    ज्योतिष शास्त्र अनुसार, ऐसे कई उपाय हैं जिनका पालन करने से व्यक्ति की परेशानियां और दोष दूर हो जाते हैं. जब आपकी कुंडली में ग्रह दोष होता है तो रत्न से जुड़े कुछ उपाय किए जाते हैं. ज्योतिष में रत्नों का बहुत अधिक महत्व बताया गया है. लोगों के जीवन पर इसका काफी प्रभाव पड़ता है, क्योंकि प्रत्येक रत्न की अपनी एक अलग ऊर्जा और शक्ति होती है. ऐसे में रत्न धारण करने से पहले उसे किसी जानकार को दिखा लें, कि वो आपके लिए फलदायक है भी या नहीं. माना जाता है कि अलग-अलग रत्न कुंडली पर प्रभाव भी अलग-अलग तरह से डालते हैं. इसलिए रत्न धारण करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

    अगर कोई व्यक्ति एक से ज्यादा रत्न धारण करना चाहता है तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जो राशि आपस में शत्रु हैं, उनसे जुड़े रत्न एक साथ न पहनें. माना जाता है परस्पर शत्रु राशि वाले रत्नों को साथ पहनने से व्यक्ति को इसके बुरे परिणाम झेलने पड़ सकते हैं.

    शुभ मुहूर्त का रखें खास ध्यान
    ज्योतिषियों का मानना है कि किसी भी तरह का रत्न धारण करने से पहले शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना चाहिए. मान्यता है कि हर एक रत्न को पहनने के लिए दिन निर्धारित होता है. इसके साथ ही रत्न खरीदते समय भी शुभ मुहूर्त का ध्यान रखा जाता है. रत्न खरीदते वक्त इस बात का भी ध्यान रखें कि उस पर किसी तरह का दाग न लगा हो और न ही वो कहीं ये टूटा या चटका हुआ हो.

    कौन सा रत्न होता है शुभ
    अगर आप रत्न खरीदने जा रहे हैं तो रत्न खरीदने के बाद उसे अंगूठी में जड़वाने से पहले जान लें कि आपके लिए वह शुभ है या नहीं. ये जानने के लिए कि रत्न आपके लिए फलदायक है कि नहीं उसे अपनी तकिए के नीचे तीन दिन के लिए रखें. अगर ऐसा करने से आपको बुरे सपने नहीं आते है, या आपके साथ कोई बुरी घटना नहीं होती तो ऐसा रत्न धारण से कोई नुकसान नहीं होगा.

    रत्न के वजन का रखें ध्यान
    ज्योतिष के अनुसार, रत्न खरीदते वक्त उसके वजन का खास ख्याल रखना चाहिए. रत्न खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि रत्न पौन रत्ती का नहीं खरीदना चाहिए. कोशिश करें कि रत्न इसके ऊपर के वजन का ही हो.

    रत्न पहनने की विधि
    अगर आप रत्न पहनने जा रहे हैं तो सबसे पहले जान लें कि कोई भी रत्न धारण करने से पहले उसकी पूजा अवश्य करनी चाहिए और इसके बाद उसे अपने इष्ट के चरणों से स्पर्श करवाकर ही धारण करें. पूजा के लिए रत्न वाली अंगूठी या लॉकेट को दूध में डालकर शुद्ध करें और फिर उसको साफ जल से धुलें. इसके बाद रत्न को अच्छे साफ करके एक छोटा हवन करें. फिर हवन के ऊपर रत्न को 7 बार घुमाएं. इसके बाद ही कोई रत्न धारण करें. इससे लोगों को रत्न के अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं.

    Post Views: 940

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleवोटिंग के दौरान हुआ जमकर हंगामा, भीड़ ने खूब बरसाए पत्थर जानें पूरा मामला…
    Next Article रेलवे की नई सौगात अब सीनियर सिटीजन्स के लिए 45+ महिलाओं और 58+ पुरुषों को मिलने वाली 3 बड़ी सुविधाएं…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पंडित’ पर मचा बवाल, पहली बार विवाद पर बोले सीएम अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश…

    March 15, 2026

    टैनिंग दूर करने के लिए टमाटर में मिलाकर लगाएं ये 2 चीज, आपके चेहरे पर आएगा चांद जैसा निखार…

    March 15, 2026

    इश्क बना ‘जहर’ शादी से मना किया तो सनकी प्रेमी ने युवती को दिया जिंदगी भर का दर्द, लगा दिया ये इंजेक्शन….

    March 15, 2026

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी पर सीएम साय का बड़ा बयान, सुनिए क्या कहा…

    March 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पंडित’ पर मचा बवाल, पहली बार विवाद पर बोले सीएम अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश…
    • टैनिंग दूर करने के लिए टमाटर में मिलाकर लगाएं ये 2 चीज, आपके चेहरे पर आएगा चांद जैसा निखार…
    • इश्क बना ‘जहर’ शादी से मना किया तो सनकी प्रेमी ने युवती को दिया जिंदगी भर का दर्द, लगा दिया ये इंजेक्शन….
    • प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी पर सीएम साय का बड़ा बयान, सुनिए क्या कहा…
    • विधानसभा चुनाव में उतरेगी केजरीवाल की पार्टी, AAP ने 14 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?