नई दिल्ली:- आपको बता दे इस समय थाईलैंड बेहद खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन है, जहां घूमने का सपना लगभग हर घुमक्कड़ का होता है, लेकिन अगर आप अभी तक इस खूबसूरत जगह को नहीं देख पाए हैं, तो आईआरसीटीसी लेकर आया है आपके लिए शानदार मौका। मई में आप बना सकते हैं यहां का प्लान। वो भी बिल्कुल बजट में। जान लें पैकेज से जुड़ी हर एक जरूरी डिटेल्स।
- आने-जाने के लिए फ्लाइट की टिकट पैकेज में मिलेगी।
- रुकने के लिए 3 स्टार होटल की सुविधा मिलेगी।
- ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर की सुविधा मिलेगी
अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 57,415 रुपये चुकाने होंगे।
वहीं दो लोगों को 49,040 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।
तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 49,040 रुपये का शुल्क देना होगा।
बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बेड के साथ 47,145 और बिना बेड के 42,120 रुपए देने होंगे।
आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया है कि अगर आप थाईलैंड के मनमोहक दृश्यों का दीदार करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।
आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है
