नई दिल्ली :– पितृपक्ष, जिसे श्राद्ध पक्ष के नाम से भी जाना जाता है। इसका हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। यह 15 दिनों की वह अवधि है, जब लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए कई तरह धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। इस साल पितृपक्ष 7 सितंबर से शुरू हो चुका है। ऐसी मान्यता है कि इस अवधि में हमारे पूर्वज पृथ्वी लोक पर आते हैं। ऐसे में इस समय विधि-विधान से उनका तर्पण गंगा तट पर करें।
फिर देवी गंगा की विधिवत पूजा करें। गंगा चालीसा (Pitru Paksha 2025) का पाठ और आरती करें। अंत में कुछ दान और दक्षिणा दें। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है, तो आइए यहां गंगा चालीसा का पाठ करते हैं।
शम्भु जाटा महं रह्यो समाई॥
वर्ष पर्यंत गंग महारानी।
रहीं शम्भू के जटा भुलानी॥
पुनि भागीरथी शंभुहिं ध्यायो।
तब इक बूंद जटा से पायो॥
ताते मातु भइ त्रय धारा।
मृत्यु लोक, नाभ, अरु पातारा॥
गईं पाताल प्रभावति नामा।
मन्दाकिनी गई गगन ललामा॥
सकल सिद्धि पूरण ह्वै कामा॥
सब सुख भोग परम पद पावहिं।
आवागमन रहित ह्वै जावहीं॥
धनि मइया सुरसरि सुख दैनी।
धनि धनि तीरथ राज त्रिवेणी॥
कंकरा ग्राम ऋषि दुर्वासा।
सुन्दरदास गंगा कर दासा॥
जो यह पढ़े गंगा चालीसा।
मिली भक्ति अविरल वागीसा॥
॥ दोहा ॥
नित नव सुख सम्पति लहैं। धरें गंगा का ध्यान।
अंत समय सुरपुर बसै। सादर बैठी विमान॥
संवत भुज नभ दिशि । राम जन्म दिन चैत्र।
पूरण चालीसा कियो। हरी भक्तन हित नैत्र॥