Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिया हुआ पैसा मिलेगा वापस, आसानी से पूरे होंगे मनचाहे काम, इस राशि वालो को मिलेगा लाभ…
    News

    दिया हुआ पैसा मिलेगा वापस, आसानी से पूरे होंगे मनचाहे काम, इस राशि वालो को मिलेगा लाभ…

    By Tv 36 HindustanMarch 8, 2025No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- मेष- चंद्रमा आज 08 मार्च, 2025 शनिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आपके विचार स्थिर नहीं होने से आप उलझन में रह सकते हैं. बिजनेस या नौकरी में प्रतियोगिता का माहौल रहेगा. आप सफलतापूर्वक उससे बाहर आ सकेंगे. नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी. किसी छोटी यात्रा होने की संभावना है. किसी बौद्धिक या लेखन सम्बंधी प्रवृत्ति के लिए दिन अच्छा है. आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगा. जीवनसाथी के साथ कोई पुराना विवाद दूर हो सकता है.

    वृषभ- चंद्रमा आज 08 मार्च, 2025 शनिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आज आपको समस्त दुविधाओं को किनारे रखकर मन को एकाग्र और प्रसन्न रखने की आवश्यकता है, क्योंकि मन की अस्थिरता के कारण आप हाथ में आए हुए सुनहरे अवसर को खो देंगे. आज आपको जिद और इगो को छोड़कर समाधानकारी व्यवहार अपनाना पड़ेगा. भाई-बंधुओं के बीच के संबंध अधिक सहयोगपूर्ण बनेंगे. कलाकारों, लेखकों और कारीगरों जैसे मौलिक कार्य करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
    मिथुन- चंद्रमा आज 08 मार्च, 2025 शनिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आज भाग्यवृद्धि का दिन है. स्वादिष्ट और उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी. आज आप अपने लिए नए वस्त्र और आभूषण खरीदने या पहनने में व्यस्त रहने वाले हैं. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. धन का अनावश्यक व्यय न हो, इसका ध्यान रखें. उपहार मिलने से मन आनंदित होगा. नेगेटिव विचारों को मन में न आने दें, अन्यथा आपके काम सफल होने में दिक्कत आएगी. परिवार के साथ उत्साहपूर्वक समय गुजरेगा. दोस्तों से लंबी बातचीत होगी.

    कर्क- चंद्रमा आज 08 मार्च, 2025 शनिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज ज्यादा खर्च हो सकता है. परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा. परिजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं. मन में अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी. मन दुविधायुक्त रहेगा. वाणी पर संयम रखें. किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला खराब हो सकता है. बातों को स्पष्ट कर गलतफहमी दूर करने का प्रयास करेंगे, तो सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें.
    सिंह- चंद्रमा आज 08 मार्च, 2025 शनिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आज आपको विविध लाभ मिलने की संभावना है. ऐसे समय में मन की कमजोरी आपको लाभ से वंचित न कर दें, इसका ख्याल रखना पड़ेगा. मित्रों, परिजनों और बुजुर्गों से लाभ होगा. नौकरीपेशा लोग समय पर अपना काम पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे. व्यवसाय में उन्नति और आय में वृद्धि का योग है. दांपत्यजीवन में जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता का अनुभव होगा. गृहस्थजीवन की चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

    कन्या- चंद्रमा आज 08 मार्च, 2025 शनिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. नए काम शुरू करने के लिए अपनी योजनाओं को अमल में लाएंगे. व्यापार में लाभ होगा. बकाया पैसों की वसूली हो सकेगी. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का लाभ मिल सकता है. पिता से लाभ होगा. परिवार में आनंद-उत्साह का वातावरण रहेगा. गृहस्थजीवन में मेल-जोल रहेगा. सरकारी कामकाज पूरे होंगे. विद्यार्थी भी अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे. स्वास्थ्य में लापरवाहीपूर्ण रवैया ना रखें.

    तुला- चंद्रमा आज 08 मार्च, 2025 शनिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आप नए काम शुरू करने का प्रयत्न करेंगे. बौद्धिक तथा साहित्य कामों में आपकी रुचि रहेगी. किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जा सकेंगे. विदेश के मित्रों या सगे- संबंधियों के समाचार मिलने से खुशी अनुभव करेंगे. ऑफिस में सहकर्मियों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलने की संभावना है. संतानों की चिंता रह सकती है. आज आपको किसी के साथ चर्चा या दलील में नहीं उतरना चाहिए.

    वृश्चिक- चंद्रमा आज 08 मार्च, 2025 शनिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज का दिन बिना किसी जल्दबाजी के सावधानीपूर्वक व्यतीत करना पड़ेगा. नए काम की शुरुआत ना करें. आवेश और अनैतिक आचरण आपको कठिनाई में डाल सकते हैं. समय पर आपको भोजन नहीं मिलेगा. किसी भी तरह के कानूनी मामलों से दूर रहें और नए संबंधों को विकसित करने से बचें. वाहन धीमे चलाकर दुर्घटना से बचें. मेडिटेशन से आपका तनाव दूर हो सकेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मध्यम फलदायी है.

    धनु- चंद्रमा आज 08 मार्च, 2025 शनिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आपका आज का दिन सुख और शांति में व्यतीत होगा. मित्रों के साथ दिन अच्छा गुजरेगा. स्वादिष्ट भोजन तथा नए कपड़े प्राप्त होंगे. किसी खास व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी. आज आपके विचार स्थिर नहीं रहेंगे. भागीदारी में लाभ होगा. सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा. उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी. प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा. कार्यस्थल पर अपना काम पूरा करने के लिए सीनियर्स की मदद की जरूरत पड़ सकती है.

    मकर- चंद्रमा आज 08 मार्च, 2025 शनिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. यश और कीर्ति मिलेगी। आनंद की प्राप्ति होगी. परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा. व्यापार के विकास की योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है. धन लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. आज विरोधियों को पराजित कर सकेंगे. कानूनी मामलों को लेकर आज कोई काम नहीं बन पाएगा. कोई पुराना जोड़ों का दर्द या आंख की तकलीफ दूर हो सकती है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

    कुंभ- चंद्रमा आज 08 मार्च, 2025 शनिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. आपकी वाणी तथा विचारों में जल्दी-जल्दी परिवर्तन होगा. इस दौरान एक जगह पर एकाग्र होकर काम करना आपके लिए मुश्किल होगा. बौद्धिक चर्चा से आप जुड़े रहेंगे. लेखन तथा रचनात्मक कामों से आपको फायदा मिलेगा. आकस्मिक खर्च की भी संभावना है. पाचन संबंधी कोई बीमारी आपको हो सकती है. घर-परिवार के लोगों के साथ बातचीत में आपको सावधानी रखना होगी. प्रेम जीवन में अपने प्रिय की बात को भी महत्व देना होगा.

    मीन- चंद्रमा आज 08 मार्च, 2025 शनिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आज आपमें उत्साह तथा ताजगी की कमी दिखाई देगी. परिजनों के साथ विवाद में न उतरने की सलाह आपको दी जाती हैं. शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा. किसी अप्रिय घटना से मन दु:खी रह सकता है. नौकरीपेशा लोगों को आगे के काम की चिंता रहेगी. अनावश्यक जगह धन खर्च होगा. आज स्वास्थ्य की दृष्टि से भी दिन मध्यम फलदायक है. चिंता और तनाव से दूर रहने के लिए आपको ध्यान और योग का सहारा लेना होगा.

    Post Views: 14,395

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबालोद के हर्बल गुलाल की राजधानी तक डिमांड, जानिए क्यों हैं खास…
    Next Article PM मोदी ने महिलाओं को समर्पित किए सोशल मीडिया हैंडल, शतरंज खिलाड़ी वैशाली ने शेयर की सक्सेस स्टोरी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत की पैनी नजर, जयशंकर ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों को फोन मिलाकर की ये खास अपील…

    March 1, 2026

    आज 1 मार्च से बदल गए नियम! बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp और Telegram; जानें आप पर ये होगा असर…

    March 1, 2026

    “भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू जानिए पिच ये रिपोर्ट …

    March 1, 2026

    गूगल की इस खुफिया ट्रिक से वापस मिलेगा आपका चोरी हुआ मोबाइल, जानिए ये पूरा तरीका…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत की पैनी नजर, जयशंकर ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों को फोन मिलाकर की ये खास अपील…
    • आज 1 मार्च से बदल गए नियम! बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp और Telegram; जानें आप पर ये होगा असर…
    • “भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू जानिए पिच ये रिपोर्ट …
    • वन विभाग में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, 1679 पदों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन …
    • गूगल की इस खुफिया ट्रिक से वापस मिलेगा आपका चोरी हुआ मोबाइल, जानिए ये पूरा तरीका…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?