Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बस जिंदगी भर तुम्हारा खानदान यही करता रहा है’, राहुल के ‘नाच-गाना’ वाले बयान पर बोले…
    समाचार

    बस जिंदगी भर तुम्हारा खानदान यही करता रहा है’, राहुल के ‘नाच-गाना’ वाले बयान पर बोले…

    By Tv 36 HindustanOctober 1, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक बयान पर निशाना साधा है। योगी ने अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के पवित्र भूमि पूजन समारोह के संदर्भ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘नाच-गाना’ संबंधी बयान पर सोमवार को निशाना साधते हुए कहा कि राहुल का परिवार जीवन भर यही करता रहा है। बता दें कि राहुल गांधी ने हरियाणा में प्रचार के दौरान कहा था कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जहां नाच-गाना हो रहा था वहां किसी आम आदमी को नहीं बल्कि सिलेब्रिटीज और बिजनेसमेन को बुलाया गया था।

    ‘हजारों हिंदुओं ने बलिदान दिया’
    योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए हिसार और पंचकूला जिलों में रैलियों को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा कि इस साल अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही राम मंदिर के लिए 500 साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया। उन्होंने कहा, ‘अयोध्या में भव्य मंदिर बनते देखने के लिए हजारों हिंदुओं ने बलिदान दिया। 500 साल के इंतजार के बाद पूरा देश और दुनिया अभिभूत और खुश है। लेकिन इन बदनसीब कांग्रेसियों को इससे नफरत है।’

    एक्सीडेंटल हिंदू इसे कैसे बर्दाश्त करेंगे’
    राहुल के बयान पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा, ‘एक तरफ वे लोग हैं जो भगवान राम की संस्कृति में पले-बढ़े हैं और दूसरी तरफ वे लोग हैं जो रोमन संस्कृति में पले-बढ़े हैं। वे बदनसीब जो दुर्भाग्य से खुद को ‘एक्सीडेंटल हिंदू’ कहते हैं, वे इसे कैसे बर्दाश्त करेंगे? वे कहते हैं कि अयोध्या में जब राम लला के मंदिर का उदघाटन हो रहा था तब वहां नाच गाना चल रहा था। अरे जिंदगी भर तुम्हारा खानदान यही करता रहा है।’

    क्या था राहुल गांधी का बयान?
    राहुल गांधी ने हरियाणा में प्रचार के दौरान कहा था, ‘राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जहां नाच-गाना हो रहा था, वहां अमिताभ बच्चन को बुला लिया। उद्योगपति अंबानी और अडानी को बुलाया गया था। वहां क्या आपने किसी बढ़ई को देखा? क्या किसी किसान को देखा? कोई मजदूर दिखा? नाच गाना चल रहा है। डांस हो रहा है। प्रेस वाले हाय-हाय कर रहे हैं।’

    Post Views: 775

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअगर आप भी रहना चाहते हैं सुखी और प्रसन्न, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान में…
    Next Article इस पेड़ के तने से बनता है साबूदाना, व्रत में खाने से मिलते हैं एक से बढ़कर एक फायदे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    रेल यात्रियों के लिए काम की खबर, प्रदेश से गुजरने वाली ये 10 ट्रेनें हुई रद्द, 18 ट्रेनें चलेंगी परिवर्तित मार्ग से…

    February 21, 2026

    कांकेर में नक्सलियों की आखिरी लड़ाई इनामी कमांडर समेत 24 सक्रिय, ऑपरेशन और भी तेज…

    February 21, 2026

    इस दिन आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त तारीख का हुआ खुलासा …

    February 21, 2026

    यात्रियों को रेलवे का ‘होली गिफ्ट’, भोपाल मंडल होकर गुजरेंगी ये तीन स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर…

    February 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रेल यात्रियों के लिए काम की खबर, प्रदेश से गुजरने वाली ये 10 ट्रेनें हुई रद्द, 18 ट्रेनें चलेंगी परिवर्तित मार्ग से…
    • कांकेर में नक्सलियों की आखिरी लड़ाई इनामी कमांडर समेत 24 सक्रिय, ऑपरेशन और भी तेज…
    • इस दिन आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त तारीख का हुआ खुलासा …
    • यात्रियों को रेलवे का ‘होली गिफ्ट’, भोपाल मंडल होकर गुजरेंगी ये तीन स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर…
    • कोरबा जिले में रेत आपूर्ति सुचारू, अवैध उत्खनन पर कड़ी निगरानी-प्रशासन की सतत कार्रवाई जारी
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?