मगरलोड, 17 फरवरी। पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर द्वारा लगातार आसामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने की दिशानिर्देशानुसार दिया जा रहा है। इसी तार में मगरलोड़ थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य को विश्वसनीय तारो से सूचना मिला की नगर के एक युवक के द्वारा मोटर साइकल CG04-CK4930 से मगरलोड़ शराब भठ्ठी से अवैध शराब परिवहन कर रहा है। सूचना मिलते ही,तत्काल थाना प्रभारी ने टीम गठित कर मौके के लिए रवाना किए। मुखबिर के सूचना पर नगर पंचायत मगरलोड़ के नाला के पास सड़क पर संदेही युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी युवक के कब्जे से कुल 45पौव्वा देशी मंदिरा प्लेन बरामद किया है। जिसकी कीमत3600रुपया बताया जा रहा है। आरोपी युवक के खिलाफ 34(2)आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। साथ ही वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपी युवक का नाम राहुल साहू पिता डोमन साहू 22वर्षीय नगरपंचायत भैसमुंडी मगरलोड़ निवासी है। आरोपी को पकड़ने में मुख्य योगदान सहायक उपनिरीक्षक दक्षस साहू,आरक्षक नवीन टण्डन,कुणाल साहू, गोविंदा घृतलहरे सैनिक महेश सिन्हा का रहा।