Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस देश में 18-25 साल तक के युवाओं को मिलेगा ‘फ्री कंडोम’, ये है वजह
    समाचार

    इस देश में 18-25 साल तक के युवाओं को मिलेगा ‘फ्री कंडोम’, ये है वजह

    By Tv 36 HindustanDecember 11, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पेरिस : फ्रांस में अब युवाओं को मुफ्त में कंडोम बांटे जाएंगे. इसका ऐलान वहां के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने किया. उन्होंने कहा कि अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए ये कदम उठाया गया है. इसके तहत 18 से 25 साल के युवाओं को कंडोम मुफ्त में फार्मेसियों में उपलब्ध कराया जाएगा. मैक्रों ने कहा कि ये गर्भनिरोधक के लिए एक छोटी सी क्रांति है.

    राष्ट्रपति मैक्रॉन के फैसले के मुताबिक, नए साल से यानी 1 जनवरी 2023 से 18 साल से 25 साल के बीच के युवाओं के लिए ‘कंडोम’ को फ्री कर दिया जाएगा. सरकार ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है जब देश में बड़ी संख्या में युवा यौन संबंधी बीमारियों से संक्रमित हो रहे हैं और कई महिलाओं को ‘अनचाही प्रेग्नेंसी’ से जूझना पड़ रहा है.

    फ्रांस में पहले ही अत्यधिक महंगाई की वजह से गरीब लोगों की आर्थिक स्थिति खराब है और ऐसे में संक्रमित रोगो से जूझना और इसका इलाज करवाना उनके लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है.

    कंडोम की वेंडिंग मशीनें लगाई गईं

    बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस के 96 प्रतिशत हाईस्कूल्स में कंडोम की वेंडिंग मशीनें हैं. सुरक्षित यौन संबंधों को बढ़ावा देने और कम उम्र में होने वाली गर्भावस्था के जोखिम को कम करने के लिए यहां के स्कूलों में ऐसी वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं. साल 2019 में यहां के एक इलाके में सबसे ज्यादा करीब 2 करोड़ से ज्यादा कंडोम बेचे गए थे.

    यौन शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

    एमैनुअल मैक्रों ने कहा, ‘कुल मिलाकर यौन शिक्षा के विषय पर बहुत अच्छे नहीं हैं. वास्तविकता काफी अलग है. यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां हमें अपने शिक्षकों को शिक्षित करने के लिए बहुत बेहतर करने की आवश्यकता है.” मैक्रों ने सम्मेलन में एक फेस मास्क पहना था, ये कहते हुए कि वो “स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइंस” का पालन कर रहे है, क्योंकि कुछ इलाकों में कोरोना के केस फिर से बढ़ने लगे हैं.

    फ्रांस में ‘अबॉर्शन’ फ्री

    मैक्रॉन ने ट्वीट कर कहा, ‘कई नाबालिगों ने भी यौन संबंध बनाए हैं. उन्हें भी खुद को बचाने की जरूरत है.’ फ्रांस के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति मैक्रॉन जब पहली बार 2017 में देश के राष्ट्रपति चुने गए थे, तब उन्होंने एचआईवी और अन्य यौन संचारित वायरस को रोकने और जांच करने के लिए जरूरी कदम उठाने का वादा किया था.

    फ्रांस का हेल्थ केयर सिस्टम बर्थ कंट्रोल को लेकर होने वाले खर्चों को तो वहन करता है, लेकिन सभी हेल्थ सर्विसेज़ नहीं देता. जिन लोगों की इनकम कम है, उन्हें इलाज के लिए अक्सर लंबा इंतजार करना होता है. फ्रांस में हालांकि अबॉर्शन सभी के लिए फ्री है.

    Post Views: 0

    Hindi news india this is the reason Today news Youth of 18-25 years will get 'free condom' in this country
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसर्दियों में रूखेपन से है परेशान, तो अपनाये घी, चांदी की तरह चमकने लगेगा स्किन, भूल जाएंगे महंगे क्रीम…
    Next Article सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली हिमाचल के मुख्यमंत्री पद की शपथ,राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…

    March 3, 2026

    पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…

    March 3, 2026

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…

    March 3, 2026

    ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने शुरू की तैयारी, रूस-फ्रांस से बड़ी मिसाइल डील, इन देशों के लिए बढ़ेगी टेंशन…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…
    • पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
    • कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    • ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने शुरू की तैयारी, रूस-फ्रांस से बड़ी मिसाइल डील, इन देशों के लिए बढ़ेगी टेंशन…
    • प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?