Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » युवाओं को नौकरी और स्व-रोजगार के लिये मिलेगा फ्री कौशल प्रशिक्षण, ऐसे करें अप्लाई…
    समाचार

    युवाओं को नौकरी और स्व-रोजगार के लिये मिलेगा फ्री कौशल प्रशिक्षण, ऐसे करें अप्लाई…

    By Tv 36 HindustanMay 7, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड:– राज्य सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिये कई योजनाएं चलायी जा रही है. इन योजनाओं के तहत व्यक्ति को रोजगार, शिक्षा, कृषि,स्वास्थ्य सहित कई अन्य क्षेत्रों में लाभ मिलता है. सरकार की इन्हीं में से एक है “ग्रामीण कौशल अधिग्रहण के लिए ब्लॉक स्तरीय संस्थान (BIRSA)”, जो “मुख्यमंत्री सारथी योजना” का एक घटक है. इसके तहत सामान्य और आरक्षित दोनों श्रेणियों के उम्मीदवारों को निःशुल्क, स्थानीय कौशल प्रशिक्षण प्रदान दिया जाता है. यह योजना उन लोगों के लिये खास है, जो अपने स्थानीय क्षेत्रों में प्रशिक्षण लेना और काम करना पसंद करते हैं.

    कौन कर सकते हैं आवेदन
    इस योजना के लिये सामान्य और आरक्षित दोनों श्रेणियों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. लेकिन आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के आवेदकों की आयु 18 से 35 साल तक होनी चाहिये. जबकि एससी/एसटी/ओबीसी जैसे आरक्षित श्रेणियों के आवेदकों की आयु 50 साल तक की होनी चाहिये. सभी आवेदकों के पास झारखंड का आवासीय प्रमाण पत्र होना आवश्यक है. आवेदन करने के दौरान आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी. इनमें आवेदक का आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं.

    क्या है युवाओं के लिये लाभ
    श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग की यह योजना कई मायनों में लाभकारी है. इस योजना के तहत युवाओं को स्थानीयकृत प्रशिक्षण दिया जाता है. इससे युवा ब्लॉक स्तर पर स्थापित कौशल विकास केंद्र तक अपनी आसान पहुंच सुनिश्चित करते हैं. इसके साथ ही प्रशिक्षण लेने के बाद युवाओं के सामने रोजगार के कई अवसर खुल जाते हैं. सरकार द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को नौकरी और स्व-रोजगार के लिये सहायता भी दी जाती है. इसके अलावा, प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को रुचि के आधार पर ट्रेड चुनने का अवसर मिलता है और लाभार्थियों को निःशुल्क पुस्तिकाएं व आवश्यक सामग्री भी दी जाती है.

    कैसे करें अप्लाई
    इस योजना के लिये आवेदन करने के लिये सबसे पहले आप झारखंड कौशल विकास मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
    यहां ‘पंजीकरण’ टैब में दिख रहे ‘उम्मीदवार पंजीकरण’ पर क्लिक करें.
    फिर, अपना विवरण जैसे नाम, पासवर्ड, पहचान प्रकार (जैसे, आधार), पहचान संख्या, जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर अपनी प्रोफाइल बना लें.
    इसके बाद एसएमएस और ईमेल के माध्यम से आवेदक आईडी और पासवर्ड लेने के लिए सबमिट करें.
    अब अपना नाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें और आईडी को सक्रिय करने के लिए अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करें.
    यहां लॉगिन करने के बाद, आप ‘पंजीकरण’ लिंक पर पहुंच जाएंगे. यहां आप अपनी डिटेल्स और ऑप्शनल बैंक खाता दर्ज करें.
    फिर, आप अपना पता और शैक्षणिक विवरण भरें.
    इसके बाद सभी जानकारी प्रशिक्षण सेवा प्रदाता (टीएसपी) पर सेव कर लें और सबमिट कर दें.
    अंतिम सबमिशन करने के बाद सिस्टम एक यूनिक पंजीकरण आईडी जेनरेट करेगी. इसके बाद पंजीकरण सफल होने पर आपको एसएमएस और ईमेल के माध्यम से अधिसूचना भेजी जाएगी.

    Post Views: 685

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article10वीं व 12वीं में पुनर्मूल्यांकन, पुनर्गणना और उत्तरपुस्तिका अवलोकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन…
    Next Article ब्लैक कॉफी के लिए कौन सा टाइम बेस्ट है इस वक्त भूलकर भी ना पिएं…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…

    February 18, 2026

    मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…
    • मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…
    • अब पहले बैटिंग करेगी भारत, प्लेइंग इलेवन में हुआ बड़ा बदलाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?