बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की कोर्ट मैरिज हो चुकी है. दोनों ने एक्ट्रेस के ब्रांद्रा वाले घर पर कोर्ट मैरिज की. अब सोशल मीडिया पर इस शादी का इनसाइड वीडियो सामने आया है जहां दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं. साथ में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और आसनसोल से टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी दिख रहे है. चलिए दिखाते हैं वीडियो.सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल कोर्ट मैरिज के पेपर पर दस्तखत करते दिख रहे हैं. जैसे ही वह कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हैं तो सोनाक्षी और जहीर एक दूसरे को गले लगाते हैं. जहीर अपनी पत्नी को चूमते हैं और एक्ट्रेस खुशी से उछल पड़ती हैं.
वहीं बगल में शत्रुघ्न सिन्हा भी दिखाई देते हैं.बेटी की शादी पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को अपनी बेटी सोनाक्षी और जमाई जहीर इकबाल को आशीर्वाद दिया. पत्नी पूनम के साथ अपनी बेटी के अपार्टमेंट में गए तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हर पिता इस पल का इंतजार करता है, जब उसकी बेटी को उसके चुने हुए दूल्हे को सौंप दिया जाता है. मेरी बेटी जहीर के साथ सबसे ज्यादा खुश दिख रही है. उनकी जोड़ी सलामत रहे.”
