
पश्चिमी दिल्ली के मुंडका मेट्रो के पिलर नंबर 545 के पास स्थित इमारत में शुक्रवार को भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई और लोगों के भी मारे जाने की आशंका है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने 27 शव बरामद किए हैं, जबकि तलाशी और बचाव अभियान जारी है। विभाग ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि इमारत के अंदर कई लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। मिली जानकारी के मुताबिक, 12 से अधिक लोग आग में झुलस गए हैं और उनका इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है।