
बेमेतरा जिले के खबर सामने आया की नगपुरा-प्रतापपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार डीजे वाहन ने बाइक सवार सरपंच दंपत्ति को रौंद दिया। जिससे दोनों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि ग्राम चरगवां की महिला सरपंच धर्मिन बाई निषाद अपने पति कौशल निषाद के साथ रायपुर में सरपंच संघ के महाधरना में शामिल होने आए थे। जहां प्रदर्शन के समापन के बाद दोनों वापस अपने गाँव जा रहे थे। इसी बीच नगपुरा प्रतापपुर मार्ग पर तेज रफ्तार डीजे वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।

सूचना पर मौके में पहुंची नवागढ़ पुलिस ने बताया कि महिला सरपंच धर्मिन बाई ने नवागढ़ अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। उसके पति कौशल निषाद की बेमेतरा अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और वहीं डीजे वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है।