जीपीएस : फरियादी पीडिता के पिता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग पुत्री को ग्राम सोन बचरवार का दिलहरण गोस्वामी घर से भगा कर ले गया दो दिनों तक अपने साथ रख आबरू लूटते रहा पुलिस धर पकड़ की घर से घर के पास छोड़कर भाग गया कि रिपोर्ट पर थाना पेण्ड्रा में अपराध क्रमांक 53/22 धारा 363, 366, 376, 450 भादवि एवं 6 पॉक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी पेंड्रा के द्वारा उक्त गंभीर अपराध की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अशोक वाडेगावकर के नेतृत्व में थाना प्रभारी पेंड्रा को प्रकरण में आरोपी पतासाजी हेतु टीम गठित कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किये।
थाना पेंड्रा की टीम के द्वारा आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। टीम को सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी डी एन तिवारी के नेतृत्व में आरोपी दिलहरण गोस्वामी पिता चतुर गिरी गोस्वामी 25 साल निवासी सोन बचरवार को विधि सम्मत कार्यवाही उपरांत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।