Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् पहली किश्त किसानों के बैंक खातो में 32 करोड 10 लाख 49 हजार रूपये की राशि का किया अंतरण
    कोरबा

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् पहली किश्त किसानों के बैंक खातो में 32 करोड 10 लाख 49 हजार रूपये की राशि का किया अंतरण

    By Tv 36 HindustanMay 21, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत् भूमिहीन मजदूरों को एक करोड 66 लाख 38 हजार रूपये तथा गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को चार लाख 44 हजार 898 रूपये की राशि उनके खातो में अंतरित की

    राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम राजीव गांधी आडिटोरियम में हुआ सम्पन्न

               
    कोरबा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं समूह से जुड़ी महिलाओं को 1804 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत कोरबा जिले के 41 हजार 064 किसानों के बैंक खाते में कुल 32 करोड 10 लाख 49 हजार रूपये की राशि पहली किश्त के रूप में अंतरण किया। भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत् पहली किश्त के रूप में दो हजार रूपये की दर से जिले के आठ हजार 319 भूमिहीन मजदूरों के खाते में कुल एक करोड 66 लाख 38 हजार रूपये अंतरित की गयी। इस योजना अंतर्गत हितग्राहियों को सालाना सात हजार रूपये दिया जाएगा, पहली किश्त के रूप में दो हजार की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित की गयी है। इसी प्रकार जिले के गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के बैंक खातों मे चार लाख 44 हजार 898 रूपये की राशि का अंतरण किया गया। राजस्व मंत्री  की अध्यक्षता में विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कोरबा स्थित राजीव गांधी आडिटोरियम में किया गया। राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों महिला समूहों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने न्याय योजना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के सामाजिक और आर्थिक अधिकार को सुनिश्चित किया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में किसानो को सम्मानित किया गया। साथ ही किसानों को फसल बीज तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरो को चेक का वितरण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, महापौर राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर रानू साहू, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सी.ई.ओ. नूतन कंवर, गौसेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, जनप्रतिनिधि सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल सहित भारी संख्या में किसान और नागरिकगण मौजूद रहे।
           
    किसानों और समाज के वंचित तबकों को न्याय दिलाने के लिए बीते तीन वर्षों के दौरान राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी कार्यक्रम, महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क, 65 तरह के लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी, तेंदूपत्ता संग्रहण दर में बढ़ोतरी, सी-मार्ट की स्थापना जैसी अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों के जरिये व्यापक स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में राजस्व मंत्री अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रही है।सरकार की जनहितैषी नीतियों के चलते सभी वर्गों में खुशहाली और बदलाव दिखाई दे रहा है।
    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअगर आप भी सिम बदलने के बाद मोबाइल नंबर मे आधार कार्ड से लिंक नहीं कर पा रहे , तो पढ़ें ये खबर
    Next Article मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वर्चुअली बटन दबाकर किसान न्याय योजना के तहत् किया राशि का अंतरण
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    65 साल का दरिंदा और 5 दिन की हैवानियत 9 साल की मासूम से दरिंदगी के आरोपी के घर चला…

    January 21, 2026

    दुनिया पहली बार देखेगी भारत की ये मिसाइल, लाहौर-कराची को एक झटके में कर सकता है तबाह…

    January 21, 2026

    मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक…

    January 21, 2026

    आज बुधवार को करें गणेश जी की पूजा, बुध दोष से मुक्ति और सफलता के लिए ये हैं रामबाण उपाय…

    January 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 65 साल का दरिंदा और 5 दिन की हैवानियत 9 साल की मासूम से दरिंदगी के आरोपी के घर चला…
    • दुनिया पहली बार देखेगी भारत की ये मिसाइल, लाहौर-कराची को एक झटके में कर सकता है तबाह…
    • मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक…
    • आज बुधवार को करें गणेश जी की पूजा, बुध दोष से मुक्ति और सफलता के लिए ये हैं रामबाण उपाय…
    • अब धान खरीदी की तारीख बढ़ेगी सीएम साय कैबिनेट की बैठक शुरू…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?