
नई दिल्ली: रातों रात फर्श से अर्श तक पहुंचने वाली रानू मंडल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायाल हो रहा है। वायरल वीडियो में रानू मंडल सलमान खान का एक गाना गाते हुए नजर आ रही है। लेकिन गाने से ज्यादा रानू मंडल का मेकअप लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। बता दें कि रानू मंडल के पास भले ही आज काम ना हो, लेकिन वे अपने फनी और अतरंगी वीडियो की वजह से आए दिनों सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहती हैं। पिछले दिनों उनका श्रीवल्ली गाने पर डांस वीडियो वायरल हुआ था, वहीं इस बार उनका एक सिंगिंग का वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है की रानू मंडल अपने द्वारा किए गए मेकअप में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वे सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ के गाने ओढ़नी ओढ़ के नाचूं गाने को क्लासिकल अंदाज में गाती दिखाई दे रही हैं। रानू इस गाने में अपने अंदाज और पहचान देना चाहची थीं, लेकिन ऐसा हो ना सका।
इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखे जा सकते हैं। एक यूजर ने लिखा चलो रानू इज बैक, इसके साथ ही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा इस गाने को ही बदल दिया। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा भाईजान के गाने को ही एक अलग अंदाज भाई इसके लिए तो हिम्मत चाहिए। आपको बता दें की रानू मंडल आए दिनों किसी ना किसी वीडियो को लेकर लाइमलाइट में आ ही जाती हैं।