नई दिल्ली :- गुरुवार को आयोजित ‘महिला न्याय संवाद’ में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को जगह देंगे। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि यहां 50 प्रतिशत महिलाएं हों। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। जब तक महिलाओं को भागीदारी नहीं मिलेगी तब तक यह देश प्रगति नहीं कर सकता है।
उत्तर पश्चिमी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज को वोट देने की अपील करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि महिला और पुरुष दोनों ही काम पर जाते हैं, लेकिन, जब महिला घर लौटती है तो उसकी दूसरी शिफ्ट चालू होती है। वह बच्चों को पालती हैं, बच्चे बीमार हों तो उनकी देखभाल करती हैं। घर में खाना बनाती हैं, सबका ध्यान रखती हैं और इसके लिए महिलाओं को कभी कुछ नहीं दिया जाता। वह एक प्रकार से यह सबकुछ फ्री में करती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि यह सच्चाई है कि यदि हिंदुस्तान के पुरुष 8 घंटे काम करते हैं तो महिलाएं 16 घंटे काम करती हैं। महिलाओं और पुरुषों में पैसे खर्च करने का तरीका अलग-अलग है। महिलाएं पैसे बचाती हैं, बच्चों के बारे में सोचती हैं, आगे की प्लानिंग करती हैं। महिलाओं की फाइनेंशियल सोच पुरुषों के मुकाबले बेहतर है। महिलाओं के ये जो 8 घंटे हैं, सरकार उसके लिए महिलाओं को पैसा देगी। हम नहीं चाहते कि
इसे 10 साल बाद लागू करेंगे। सर्वे होगा, उसके बाद लागू करेंगे। ये लोग सर्वे ही नहीं करेंगे। 20, 25, 50 साल भी सर्वे नहीं होने वाला। उनका सबसे बड़ा संगठन आरएसएस है और आरएसएस में वे महिलाओं को लेते ही नहीं हैं। हम ऐसा नहीं करेंगे, हम आपको तुरंत महिला रिजर्वेशन देंगे।
