Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गुजरात के व्‍यापारियों के ₹1,200 करोड़ बांग्‍लादेश में व्यापार के ठप होने के कारण अटका हुआ है …….
    News

    गुजरात के व्‍यापारियों के ₹1,200 करोड़ बांग्‍लादेश में व्यापार के ठप होने के कारण अटका हुआ है …….

    By Tv 36 HindustanAugust 10, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली. बांग्लादेश में जारी हिंसा ने गुजरात के व्यापारियों और व्यवसायियों को बड़ा झटका दिया है. गुजरात के व्‍यापारियों के ₹1,200 करोड़ बांग्‍लादेश में हिंसा के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार के ठप होने के कारण अटका हुआ है. देश में व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देकर देश छोड़ने के बाद अंतरिम सरकार के गठन के बाद भारतीय व्‍यापारी उम्‍मीद कर रहे हैं कि बांग्‍लादेश में स्थिति सामान्‍य होगी और फिर से व्‍यापार चालू होगा

    . गुजरात से बांग्‍लादेश को रिएक्टिव डाईज, केमिकल्स, पिगमेंट पेस्ट, हैंडलूम उत्‍पाद, APIs, दवाईयां और टाइल्स का निर्यात किया जाता है.गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन युद्ध और यूरोप में मंदी के बाद बांग्लादेश डाईज, केमिकल्स और इंटरमीडिएट्स जैसे सामानों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बन गया था. लेकिन, बांग्‍लादेश में भड़की हिंसा और सत्‍ता परिवर्तन ने एक बार फिर व्‍यापार पर ग्रहण लगा दिया है. गुजराती व्यापारियों को चिंता है कि बांग्लादेशी बैंकों द्वारा जारी लेटर्स ऑफ क्रेडिट वर्तमान में वहाँ की भारत विरोधी भावना के कारण सम्मानित (honored) नहीं किए जाएंगे

    14 अरब डालर का होता है व्‍यापारअहमदाबाद मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष शैलेश पटवारी का कहना है कि भारत और बांग्लादेश के बीच 2023 में 14 अरब डॉलर का व्‍यापार हुआ. जिसमें भारत ने 12.2 अरब डॉलर मूल्‍य का का निर्यात किया और 1.8 अरब डालर का आयात हुआ. इस वर्ष व्यापार और बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल ने अब इस पर ग्रहण लगा दिया है.हालांकि कुछ व्यापारियों को हालात जल्‍द सुधरने की भी उम्‍मीद है. उनका कहना है कि बांग्लादेशी कंपनियां आमतौर पर सिर्फ 15 दिनों का ही स्टॉक रखती हैं. अंतरिम सरकार बन चुकी है. भारत पर अत्‍यधिक निर्भरता के कारण बांग्‍लादेश को जल्‍द व्‍यापार खोलना होगा.सूरत के कपड़ा व्‍यापार को बड़ा झटकाबांग्‍लादेश में मची उथल-पुथल का सूरत के कपड़ा व्यापार को सबसे ज्‍यादा झटका लगा है.

    करीब 500 करोड़ का कपड़ा कारोबार प्रभावित हुआ है. सूरत से पिछले साल 1200 करोड़ रुपए का कपड़ा बांग्लादेश को एक्सपोर्ट किया गया था. सूरत से प्रति माह 500 करोड़ से अधिक का कपड़ा कोलकाता जाता है. इसमें से करीब 50 फीसदी यानी 250 करोड़ का माल बांग्लादेश पहुंचता है. सूरत के करीब 700 व्यापारी वाया कोलकाता बांग्लादेश से व्यापार है. इनका करीब 100 करोड़ से अधिक की पेमेंट अटक गई है.

    Post Views: 1,345

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहिंडनबर्ग के एक ट्वीट से भारत में मच गई खलबली, अडानी ग्रुप के बाद अब किसका नंबर……
    Next Article ग्रामीण क्षेत्रों में रेल सुविधा की कमी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम…….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…

    February 17, 2026

    भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन

    February 17, 2026

    त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान…

    February 17, 2026

    इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी….

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…
    • भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन
    • त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान…
    • इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी….
    • आज इन 4 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?