मुंगेली/जिले में अपराधों की रोकथाम कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्येश्य रात्रि जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत कॉम्बिंग गश्त दौरान संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तुओं वाहनों की सघन चेकिंग की गई ।साथ ही निगरानीशुदा,फरार वारंटी, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की चौकिंग भी की गई सभी थाना/चौकी प्रभारी अपने क्षेत्रों में चेकिंग र्प्वाइंट बनाया जिसमें थाना मुंगेली द्वारा पड़ाव चौक में इसी प्रकार थाना जरहागांव द्वारा बरेला,थाना फास्टरपुर सेतगंगा तिराहा,थाना पथरिया पथरिया रेस्ट हाउस तिराहा,थाना सरगांव पथरिया मोड़,बावली,सल्फारोड,थाना लोरमी द्वारा मुंगेली चौक, थाना लालपुर द्वारा बंधवा, कंतेली,चंदली,चौकी चिल्फी द्वारा चिल्फी,चौकी खुड़िया द्वारा ग्राम कंसरी,दरवाजा,नाकापारा,बाजारपारा में चेकिंग प्वाईट लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान 200 से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई। गश्त के दौरान सभी राजपत्रित अधिकारी भी सम्मिलित रहे। जिसमें थाना मुंगेली क्षेत्र में उप पुलिस अधीक्षक एस.आर.धृतलहरे,उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल,उप पुलिस अधीक्षक माधुरी धिरही,उप पुलिस अधीक्षक साधना सिंह गस्त दौरान उपस्थित रहीं।

