मुंगेली/ जिले में यातायात नियमो के प्रति जागरुक करने लगातार कार्यक्रम चलाये जा रहे जिसके तहत विभिन्न स्कूल,कॉलेजों,सार्वजनिक स्थानों,हाट बाजारों में नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम मे शासकीय हाई स्कूल बांकी,शहीद धनंजय सिंह उच्चतर माध्यमि पण्डरभठ्ठा,शासकीय हाई स्कूल निरजाम में बच्चों को यातायात संकेतक,लाल,हरा,पीला सिग्नल दिशा ज्ञान,सड़क पर चलने के नियम ,तीन सवारी न चलाने,हेलमेट पहनने,नाबालिगो को वाहन न चलाने, तेज रफ्तार व शराब पीकर वाहन न चलाने,लाईसेंस,बीमा आवश्यक दस्तावेज पास रखने संबंधी आवश्यक जानकारी देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

बाल सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के अवसर थाना लोरमी अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल कोतरी में भी जानकारी दी गई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में बच्चे के द्वारा यातायात सिग्नल का प्रस्तुतीकरण किया गया।अपील- मुंगेली पुलिस सभी से अपील करती है कि यातायात नियमो के प्रति जागरूक बने एवम यातायात नियमों का पालन करें
